🔴 आज का राशिफल

Don’t be tech addict: इंसान हो, सरल बनों, Digital Detox करो!

Last Updated on अप्रैल 09, 2025

आपको बता दूं कि यह टॉपिक: (Don’t be tech addicted: इंसान हो, सरल बनो, Smart Machine नही digital detox करो! ) मेरे दिमाग में आया कैसे? कल दिनांक: 29 मार्च 2025 में रात 1:00 बज रहे थे और मेरी नींद चक्षुओं से कोसों दूर थी। हाथ में स्मार्टफोन, सामने लैपटॉप चल रहा था। अगले आर्टिकल को लिखने की प्लानिंग चल रही थी। अनेक विचार मन में दौड़ रहे थे, तभी एक विचार मन में आया कि यह सोने का टाइम है और मैं लैपटॉप और मोबाइल फोन में घुसा हुआ हूं और अपनी नींद खराब कर रहा हूं। 

“क्या इस आधुनिकता की दौड़ में, मैं अपनी आत्मिक शांति से समझौता कर चुका हूं?”

इस विचार ने मुझे अंदर तक हिला कर रख दिया। मुझे लगा कि यह मेरे साथ-साथ हजारों, लाखों, लोगों की भी प्रोब्लम है, जो टेक्नोलॉजी और आधुनिकता की जादुई धूंध में स्वयं को खो चुके हैं, और आत्मिक शांति से दूर, अति दूर होते जा रहें हैं। 

आइए, इस लेख में हम इसी विषय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विचार करेंगे, जैसे कि- क्या सच में टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव ने हमारी सरलता, आत्मीयता और आध्यात्मिकता को गहराई तक प्रभावित किया है? क्या हम लोग सच में ‘Smart’ हो रहे हैं, या केवल technology के अधीन होते जा रहे हैं?

List of Contents

आधुनिकता की अंधी दौड़ या आत्मिक शांति से समझौता?

वास्तव में हम सब एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ स्मार्टफोन हमारी जेब में, स्मार्ट डिवाइसेस हमारे घरों में, और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हमारे विचारों में घुस चुका है। दुनिया की सारी सुविधाओं से टेक्नोलॉजी खतरनाक तरीके से जुड़ चुकी है। इसी कारण मन में इस प्रश्न का उठना लाजमी है कि, क्या इस ‘स्मार्टनेस’ की होड़ में हमने अपनी आत्मिक शांति और सरलता को कहीं पीछे छोड़ दिया है?

सुबह उठते ही हमारा हाथ सबसे पहले फोन की स्क्रीन को छूने के लिए बेकरार नजर आता है। सोशल मीडिया पर दूसरों की ज़िंदगी देखने में हमारा अधिकतर कीमती समय यूंही निकल जाता है। AI की हेल्प से निर्णय लेना हमारी आदत सी बन गई है। समय रहते हमें यह सोचने की जरूरत है, कि हमारी ये टेक्नोलॉजी पर डिपेंडेंसी, क्या सच में हमें अधिक बुद्धिमान बना रही है, या फिर यह एक जाल है जिसमें हम फंसते जा रहे हैं, कहीं हम वास्तव में मशीनों के नियंत्रण में तो नही जी रहे हैं?

Smart बनने का दबाव ही समस्या जैसे कि ‘Tech addict होना’ इत्यादि की जड़ है!

हम सब एक ऐसे दोर में जी रहे हैं जहां स्मार्ट बनना कोई विकल्प नही है, बल्कि एक तरह का सामाजिक दबाव है, जिसके नीचे हम दबते ही जा रहे हैं। यह बड़ा ही अजीब दौर है, जिसमें हमें हर चीज स्मार्ट चाहिए, रिश्तो से लेकर वस्तुओं तक, सब कुछ स्मार्ट। बच्चा स्मार्ट, पापा स्मार्ट, मम्मी, दादा, दादी सब स्मार्ट, स्मार्टफोन, स्मार्ट डिवाइसेस, स्मार्ट वर्क। हर जगह टेक्नोलॉजी के ज्ञान को ही स्मार्टनेस और सफलता की कुंजी माना जा रहा है। 

यह एक होड़ है, अंधी दौड़ है, जिसमें हम अपनी सरलता, मानसिक शांति और जीवन के वास्तविक मूल्यों को खोते जा रहे है। पहले तो हम ऐसे नही थे। वास्तव में हमारे Tech Accustomed बनने के पीछे कुछ कारण और प्रभाव हैं, जैसे-

Corporate culture के प्रभाव से तैयार की गई जरूरतें और उनका बाजार!

Technology और consumerism ने आज के वक्त में हम सभी के जीवन में एक ऐसी जगह बना ली है, जहां हम नए-नए products और trends के पीछे भाग रहे हैं, या फिर हमें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कंपनियां हमारी जरूरत के हिसाब से products को बना रही है या अपने products के हिसाब से हमारी जरूरतों को तय कर रही है। 

आए दिन टेक्नोलॉजी में नए-नए अपडेट होते रहते हैं। नए-नए स्मार्टफोन और गैजेट्स लॉन्च किये जा रहे हैं। नए-नए फैशनस के ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं। स्मार्ट डिवाइसेज के द्वारा कंज्यूमर के व्यवहार और दैनिक आवश्यकताओं को artificial intelligence से ट्रेस किया जा रहा है।

  • डेटा और एल्गोरिदम का खेल-Technology और कंपनियाँ artificial intelligence के साथ मिलकर हमारे online व्यवहार को ट्रैक करके हमें ऐसी चीजें दिखाती हैं, जिनसे हमें लगे या महसूस हो कि हमारे पास कुछ कम है। यह ऐसा ही है जैसे गूगल और यूट्यूब हमारे इंटरेस्ट बेस पर काम करती है।वर्तमान में सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन, कस्टमाइज्ड कंटेंट और AI- Driven सिफारिशें हमें एक ऐसी दुनिया की ओर धकेल रही हैं जहाँ हमारी प्राथमिकताएँ कंपनियों के द्वारा तय की जा रही हैं।
  • Successful दिखने का नया पैमाना- पहले समय में आदमी की सफलता को देखने पैमाना उसके ज्ञान, अनुभव, और मूल्यों पर निर्भर होता था, जो कि आज बदल चुका है, लोगों की सफलता उसके महंगे गैजेट्स, ब्रांडेड कपड़े, बड़ी-बड़ी गाड़ियों, सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग और मिलने वाले लाइक्स से आंकी जाती है। 

मानसिक स्थिति पर प्रभाव Digital and Social Tension! Saral insaan

आपको मालूम होना चाहिए कि Smart बनने की यह दौड़ केवल physical चीजों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह तकनीकी गुलामी हमारी मानसिक स्थिति को भी गहराई से प्रभावित कर रही है, जैसे अगर किसी के पास साधारण Android फोन है और वह किसी अपने दोस्त के पास आईफोन देख लेता है, तो वह अपने आप को हीन समझने लगता है। 

सोसाइटी में ऐसा विचार थोपा गया है कि जैसे आईफोन हाई क्लास लोगों का ही फोन है, क्योंकि यह महंगा होता है, जबकि ऐसा नहीं है सैमसंग, xiaomi जैसी कई कंपनी के एंड्रॉयड फोन आईफोन से भी महंगे होते हैं। वास्तव में इस तरह की भावनाएं हमारे दिमाग में AI और डिजिटल माध्यमों सोशल मीडिया द्वारा इंजेक्टेड की गई हैं।  

FOMO (Fear of Missing Out)- सोशल मीडिया जैसे कि YouTube, Instagram, WhatsApp status, Facebook इत्यादि पर दूसरों की खुशियों से परिपूर्ण ज़िंदगी देखकर हमको ऐसा एहसास होने लगता है कि कामयाबी की दौड़ में हम कितने पीछे रह गए हैं। इस प्रकार की तुलना psychologically हमारे मन और दिमाग में असंतोष और चिंता की भावना को भर देती है।

नकली सोशल कनेक्शन और अकेलापन- बेसक आज के डिजिटल युग में हम सोशल मीडिया के द्वारा हजारों लोगों से जुड़े रहते हैं, लेकिन वास्तविकता में हम भावनात्मक रूप से बिल्कुल अकेले हो गए हैं, क्योंकि ये नकली ऑनलाइन कनेक्शन गहरे रिश्तों की जगह तो ले रहे हैं, परंतु हमारे वास्तविक मित्र कभी नहीं बन सकते। 

ऐसी मित्रता या रिस्ते जिनमें डेली मिलना होता हो, बैठकर एक दूसरे की बातों को सुना और समझा जाता हो। यह सब वास्तविक सोशल कनेक्शन में ही संभव है, ना कि डिजिटल कनेक्शनस में। यही कारण है कि हमारे हजारों मित्र होते हुए भी हमारा अकेलापन वैसे का वैसा ही बना रहता है। हकीकत में इस डिजिटल अकेलेपन के बड़े ही खतरनाक नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहें हैं।

डिजिटल थकान और अवसाद- एक रिसर्च के अनुसार भारत में 83% IT professional Burnout and Fatigue की प्रोब्लम से जूझ रहे हैं, ग्लोबल स्तर पर हुए एक सर्वेक्षण में 49% लोगों ने जवाब दिया कि वह डिजिटल थकान से पीड़ित हैं। भारत में पिछले कई साल में इंटरनेट का प्रयोग बहुत अधिक मात्रा में बढ़ा है।

भारतीय लोगों का स्क्रीन टाइम एवरेज 6.45  घंटे डेली है। हालांकि अमेरिका का एवरेज स्क्रीन टाइम 7.3 है जोकि भारत से ज्यादा है। वैश्विक स्तर पर एवरेज स्क्रीन टाइम 6.4 घंटे है। इस डाटा से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि डिजिटल थकान और अवसाद आने वाले समय में एक गंभीर समस्या बनकर उभरने वाली है, और साथ में आएंगी, नींद की समस्या, मानसिक असंतुलन जैसी साइकोलॉजिकल बिमारियां भी।

क्या Smart बनने का मतलब आत्मिक शांति खोना है?

इसमें कोई दो राय नहीं की technology का सही उपयोग हमारे विकास में अहम भूमिका निभाता है, जिससे हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। यह सच है कि हम टेक्नोलॉजी के बिना आगे नहीं बढ़ सकते, इसी कारण टेक्नोलॉजी और मानवता को साथ लेकर चलने के लिए आज हमें टेक्नोलॉजी और उसके उपयोगों के बीच एक संतुलन बनाने की जरूरत है। 

असली Smartness का मतलब यह कदापि नहीं हो सकता कि हमारे पास कितने ज्यादा और महंगे गैजेट्स हैं, बल्कि यह जरूरी है कि हमारे पास जो गैजेट्स है उनमें से हम कितने उपयोग कर रहे हैं और कितने हमारे काम के हैं। इस प्रकार सोचने से हम टेक्नोलॉजी को अपनी सुविधा के हिसाब से नियंत्रित कर सकते हैं और खुद को टेक्नोलॉजी के नियंत्रण में रहने से बचा सकते हैं। अगर कभी आपने भी Smart बनने का दबाव महसूस किया है, तो अपने अनुभव हमारे साथ जरूर साझा करें।

सरलता- Smartness के नीचे दबता हुआ एक सनातन मूल्य! 

पैसों की चमक-दमक, Consumerism और Competition से भरी इस दुनिया में, Simplicity ही एक ऐसा मानवीय मूल्य है, जो केवल न मानसिक शांति देता है, बल्कि जीवन में संतोष की अनुभूति भी कराता है। सादगी का मतलब कम संसाधनों में जीना कदापि नहीं है, बल्कि इसका मतलब और उद्देश्य है, अपने विचारों, इच्छाओं और जीवनशैली में एक सहजता और स्वाभाविकता बनाए रखना। भारतीय सनातन परंपरा में सरलता, सहजता को हमेशा एक आदर्श के रूप में देखा गया है, चाहे यह दार्शनिक दृष्टिकोण के रूप में हो या सांस्कृतिक जीवनशैली के एक अहम हिस्से के रूप में। आईऐ इनको थोड़ा संक्षेप में समझते हैं।

दार्शनिक दृष्टिकोण से सादगी का आध्यात्मिक और नैतिक महत्व

Gandhiभारतीय सांस्कृतिक परंपरा में एक दृष्टिकोण है ‘सादा जीवन, उच्च विचार’। भगवान रामचंद्र जी से लेकर महात्मा गांधी जी इस दृष्टिकोण से बहुत प्रभावित थे। वैसे, मैं आपको बता दूं कि यह परंपरा भारतीय सनातन धर्म में साधु संतों के जीवन से प्रेरित है। हजारों साल से चली आ रही संत परम्परा में से किसी भी संत को ले लीजिए सभी इसी दृष्टिकोण के आधार पर अपना जीवन यापन करते थे और इन्हीं मूल्यों पर चलते थे। ऐसा नहीं है कि यह केवल संतों की ही परंपरा रही है, जन सामान्य भी इस परंपरा का पालन करते थे।

अत्यधिक प्राचीन बात को छोड़कर अगर हम पिछले कालखंड की ही बात करें तो महात्मा गांधी जी का जीवन सादगी की जीवंत मिसाल है। महात्मा जी का मानना था कि  जितना कम भौतिक बंधन होगा, उतना ही मनुष्य मानसिक रूप से स्वतंत्र और चिंतामुक्त रहता है। महात्मा जी के अनुसार: 

“सादगी दिल का मामला है। लेकिन कहीं हम खुद को धोखा न दें, आदर्श यह है कि हमारे पास ऐसी कोई चीज़ न हो जो दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति के पास न हो।” (सबका गांधी)

वर्तमान में भी ऐसे बहुत सारे संत महात्मा हैं, जो इसी विचार या जीवन मार्ग को सर्वोपरि मानते हैं, जैसे प्रेमानंद जी महाराज, श्री रामभद्राचार्य जी महाराज इत्यादि। जीवन के इस कठिन मार्ग पर चलने का मतलब है, अनावश्यक भौतिक संसाधनों से दूरी बनाकर रखना और अपना आन्तरिक आत्मिक विकास करना। 

‘अपरिग्रह’ की अवधारणा श्रीमद भगवद गीता 

भारतीय सनातन ग्रंथों में भी सिम्पलिसीटी को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। भगवद्गीता में ‘अपरिग्रह’ (अर्थात् गैर जरूरी संग्रह न करना) इस दृष्टिकोण का उल्लेख किया गया है। ‘अपरिग्रह’ से तात्पर्य है कि अपने जीवन में मनुष्य को केवल उतना ही ग्रहण करना चाहिए, जितने की उसको ज़रूरत हो। geeta gyaan

योगीयुजीतसततम् आत्मानमरहसिस्थितः, एकाकीयतचित्तात्मा निराशीः ‘अपरिग्रहः’।। (अध्याय 6 श्लोक 10 श्रीमदभगवत गीता)

Rambhadra charya ji
Rambhadra charya ji

अर्थात- जो योगी अपने शरीर और चित को संयमित किया हुआ है। जो एकान्त स्थान पर अकेला निवास करता हुआ, आशा और परिग्रह से दूर होकर लगातार चित को आत्मा में स्थिर करता है।

इस विषय को पढ़ने और समझने के दौरान जहां तक मेरे समझ में आया, अपरिग्रह, सरलता और सादगी आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं अगर मैं इनके सारे को संक्षेप में बताऊं तो कुछ इस प्रकार कहा जा सकता है कि- 

“वास्तव में सादगी और सरलता के मार्ग पर चलने से संग्रह की प्रवृत्ति से मुक्ति मिलती है, यही कारण है कि हमारे सनातन ग्रंथों में ‘अपरिग्रह’ के विचार को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। संग्रह की भावना हमारे मन में लोभ को जन्म देती है, जिससे हमारा मन अशांत रहता है, जबकि कम से कम वस्तुओं में जीने से आत्मनिर्भरता आती है, और हमारा जीवन वास्तविक उद्देश्यों की ओर उन्मुख होता है। हम जब सरलता को अपनाते हैं, तो हम भौतिकता और अहंकार के बंधनों से मुक्त होकर आत्मज्ञान की ओर बढ़ते हैं।”

भारतीय समाज खासकर ग्रामीण परिवेश में सरलता, सादगी और सामुदायिकता

जहां शहरों से सादगी लगभग लुप्त हो चुकी है वहीं भारत के अधिकांश गाँवों की जीवनशैली में आज भी स्वाभाविक रूप से सादगी और सरलता देखने को मिल ही जाती है। Prithviraj movie प्रमोशन के दौरान एक podcast में सादगीपूर्ण खुशियों भरी ग्रामीण जीवनशैली की तारीफ करते हुए अपना अनुभव सुनाते हैं, देखिए अक्षय कुमार क्या कहते हैं:

वास्तव में गांव के लोग कम संसाधनों में खुश रहते हैं, और उनके दैनिक जीवन में एक विशेष प्रकार की सामूहिकता होती है, जैसे कि आपस में मिलजुलकर एक-दूसरे की सहायता करना, मिलजुलकर कार्य को पूरा करना और पारंपरिक ज्ञान को एक दूसरे के साथ शेयर करना इत्यादि।

ग्रामीण लोग बाहरी दिखावे और प्रतिस्पर्धा से कोसों दूर रहकर प्राकृतिक और आत्मीयतापूर्ण जीवन का आनंद लेते हैं। उनका शुद्ध भोजन, खुला वातावरण, प्रकृति से प्रेम और सामाजिक सहयोग जीवन को एक आदर्श सादगी प्रदान करता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह लोग अभी तक आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट डिवाइसेज इत्यादि से अभी काफी दूर हैं। स्मार्ट दिखने या स्मार्ट बनने की होड़ उन पर अभी तक हावी नहीं हुई है।

क्या इस आधुनिक जीवन में सादगी, सरलता संभव है?

मेरे हिसाब से आज की इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में भी हम ‘सादा जीवन उच्च विचार’ वाली पद्धति से जीवन यापन कर सकते हैं। बस हमें कुछ चीजों को छोड़ना होगा, कुछ को अपनाना होगा, कुछ अनावश्यक चीजों से बचना होगा। हमें केवल कुछ जरूरी वस्तुओं को ही अपने जीवन में स्थान देना होगा। दिखावे के भाव को छोड़कर वास्तविक रिश्तों और आत्मिक और प्राकृतिक विकास को प्राथमिकता देनी होगी। हम प्रकृति के जितना करीब जाएंगे, उतना ही साधारण हमारा जीवन होगा और जीवन में सरलता सादगी बनी रहेगी और संतोष की अनुभूति होगी।

बिना टेक्नोलॉजी को अपनाए हम पूर्ण हैं या अधूरे? 

हमें जर्नलिज्म की पढ़ाई के दौरान बताया गया था कि हर दिन आपके पास कोई ना कोई नई खबर जरूर होनी चाहिए, बस आपको आना चाहिए कि- how to gather news? and how to create news? जर्नलिज्म के इसी फार्मूले को आज कंपनियां अपना रही है, जैसे कि- how to find a market? and, how to create a market? 

इस मॉडर्न वर्ल्ड में ‘हाउ टू क्रिएट अ मार्केट’ के कॉन्सेप्ट को बड़ी ही गंभीरता से कंपनियों द्वारा apply किया जा रहा है। लगभग सभी कंपनियां हमें यह विश्वास दिलाने में जुटी हुई हैं, कि उनके प्रोडक्ट के बिना हम सम्पूर्ण नही हैं, अधूरे हैं। उनके द्वारा बनाया गया उत्पाद ही आपको समाज में रहने लायक स्मार्ट इंसान बनाता है। यह विचार हमारे दिमाग में सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से स्टेप बाय स्टेप इंजेक्टेड किया जा रहा है। 

दूसरी ओर शुद्ध आध्यात्मिक दृष्टिकोण है, जिसमें मनुष्य को ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति माना गया है, जो संपूर्ण, संतुलित, सरल, और प्राकृतिक और आत्मिक रूप से स्वतंत्र है। अब आप स्वयं ही विचार कीजिए कि, हम क्या वास्तव में अधूरे हैं? या आधुनिक कंपनियों ने हमें अपूर्ण, अधूरा महसूस कराने के लिए हमारे चारों ओर एक कृत्रिम दुनिया बना दी है? 

“हम आत्मा और भावना वाले विवेकशील जीव हैं, न कि कोई मशीन। भगवान ने हमें ‘पूर्ण’ बनाया है, जबकि, अधिकतर कंपनियां हमें ‘अपूर्ण’ दिखाकर अपने उत्पाद बेच रही हैं।” 

भारतीय सनातन ग्रंथों के अनुसार, मनुष्य के जन्म का उद्देश्य केवल उपभोग करना ही नही है, बल्कि Spiritual Growth करना है। इसके विपरित कंपनियाँ मनुष्य को कमजोर और अपूर्ण दिखाकर, बताकर, अपने उत्पादों को बेचने का टारगेट पूरा करती हैं, जबकि हमारी वास्तविक पूर्णता आंतरिक है, बाहरी तो बिल्कुल भी नही। 

भौतिकवाद का विरोधाभास- Artificial needs and consumerism!

आप जब भी कोई प्रोडक्ट खरीदने मार्केट में जाएं या आपको कोई विज्ञापन दिखाया जाए आप स्वयं से पूछिए कि- क्या आपको वास्तव में इसकी जरूरत है? 100 में से 90% वस्तुओं पर आपका जवाब ना ही होगा। दरअसल कंपनियाँ अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी के तहत ऐसी आवश्यकताएँ पैदा करने में लगी हुई हैं जो हकीकत में हमारे जीवन के लिए जरूरी है ही नही। आप जरा ध्यान से सोच कर देखिए कि- क्या हमें हर साल एक नया स्मार्टफोन चाहिए?

क्या ब्रांडेड जूते, घड़ियां हमारे अंदर आत्मविश्वास उत्पन्न करेंगे? क्या सोशल मीडिया  पर लाइक्स पाने में ही असली खुशी है? वास्तव में ऐसा नहीं है।

कंपनियों द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत मार्केटिंग और विज्ञापनों के जरिए हमें विश्वास दिलाया जाता है कि अगर हमने उनके द्वारा बनाए उत्पादों का उपयोग नहीं किया, तो हम समाज में पीछे रह जाएँगे। यही भौतिकवाद का सबसे बड़ा भ्रम है जिसका फायदा कंपनियां उठा रही हैं, और हम उनके बिछाए भ्रमजाल में फंसते जा रहे हैं। 

Criticism of consumerism-क्या आपके द्वारा खरीदी गई हर चीज आपको खुशी देती है?

इस तथ्य को कोई ना कर नहीं सकता कि जितना अधिक हम बाहरी वस्तुओं पर निर्भर होते जाते हैं, हमें उतना ही अंदर से खालीपन महसूस होता है। यही वजह है कि आज के इस आधुनिक युग में मानसिक परेशानियां जैसे कि  तनाव, अवसाद और अकेलापन इत्यादि समाज में व्यापक रूप से पैर फैला रही हैं। 

लोगों को समझना चाहिए कि, महंगे ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनने से खुशी नहीं मिलती, बल्कि Self-satisfaction से मिलती है। हर बार नया गैजेट खरीदने से खुशी स्थायी नहीं हो जाती, बल्कि सादगीपूर्ण जीवनशैली से शांति का अहसास होता है। हम अनावश्यक चीजों को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक पैसे कमाने की दौड़ में शामिल हो जातें हैं और अपनी सरलता, सादगी, और रिस्ते-नातों से दूर होते चले जाते हैं। अपने आत्मिक विकास को नजरअंदाज कर देते हैं। 

आइए चलते हैं वास्तविक स्मार्टनेस के लिए सरल जीवन की ओर!

समय बदल रहा है, लोग भागदौड़ भरी जिंदगी,  और उपभोक्तावाद के कुचक्र से निकलकर simplicity को अपना रहे हैं, गैरजरूरी वस्तुओं की खरीदारी को नकार रहे हैं। लेकिन सादगी और सरलता को अपनाने के लिए केवल भौतिक वस्तुओं को कम करना ही मायने नही रखता है, बल्कि सरलता अपनाने का अर्थ है, अपने जीवन की गैरजरूरी जटिलताओं को हटाकर केवल उसी को अपनाना जो वास्तव में बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि हम सादगी और सरलता को अपने दैनिक जीवन में कैसे शामिल कर सकते हैं।

Digital Detox: टेक्नोलॉजी के शोर से मुक्ति का प्रयास!

वर्तमान समय के इस तकनीकी दौर में सबसे बड़ी जटिलता और प्रोब्लम डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया पर बढ़ रही हमारी अति-निर्भरता है। बहुत बड़ी संख्या में लोगों के दिन की शुरुआत मोबाइल फोन की स्क्रीन के दर्शन से होती है, इसी प्रकार रात को भी सोने से पहले स्मार्टफोन की स्क्रीन नजरों के सामने होती है। यह एक बड़ी भयंकर आदत है, जो न केवल मानसिक शांति को बाधित करती है, बल्कि हमारी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता का भी नाश करती है। बहुत सारे लोग हैं जो अपनी इस आदत से मुक्त होना चाहते हैं और प्रयास भी करते हैं, इसके लिए डिजिटल डिटॉक्स बहुत अच्छा तरीका है। 

कैसे अपनाएँ Digital Detox ?

  • समय सीमा तय करेंस्मार्टफोन या टैबलेट इत्यादि पर स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य कार्यों के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें, और नियमित रूप से उसका पालन करें। उदाहरण के तौर पर, तय करें कि हम केवल सुबह और शाम 30 से 40 मिनट तक ही सोशल मीडिया का उपयोग करेंगे।
  • No phone zone at home- घर में एक नियम बनाएं कि, भोजन करते समय, सोने से एक घंटा पहले और परिवार के अहम सदस्यों, माता पिता, भाई बहन, पत्नी और बच्चों के साथ वक्त गुजारते समय मोबाइल फोन का उपयोग नही किया जाएगा।
  • प्रकृति से जुड़ाव मजबूत करें जापान में Shinrin Yoku या Forest Bathing नामक एक बहुत ही प्राचीन परंपरा है, इस परंपरा के तहत लोग जंगल में जाकर कुछ समय बिताते हैं, जिससे उनको अपने तनाव को कम करने और मानसिक शांति को बढ़ाने में बड़ी सहायता मिलती है। हमें भी इसी तरह से प्रकृति से जुड़ने की जरूरत है। 

Less is More- कम में जीना सीखो!

उपभोक्तावाद की चमक ने हम सब को यह विश्वास दिलाया है कि पास में अधिक से अधिक वस्तुएं होने से ही ज्यादा सुख और खुशी प्राप्त होती है। वास्तव में यह बात सच नही है, बल्कि सच यह है कि हमारे पास जितनी ज्यादा वस्तुएँ होती हैं उतना ज्यादा तनाव और व्यस्तता भी होती है। Less is More के सिद्धांत पर चलते हुए, हम अपनी जीवनशैली को सरलतम और संतोषजनक बनाकर एक बेहतरीन, शांत, सरल स्मार्ट जीवन का आनंद ले सकते हैं। 

कैसे बने सचेत उपभोक्ता

  • Minimalism को अपनाएँ- जब भी कोई नई चीज खरीदने मार्केट में जाएं तो पहले जरा सोचें कि, क्या इस वस्तु की जरूरत हमें वास्तव में है? इस प्रक्रिया को अपनाने से आप जरूरत और इच्छाओं के बीच के अंतर को बड़े ही अच्छे से समझ सकते हैं। 
  • स्थानीय और हस्त कला उत्पादों को प्राथमिकता दें- स्थानीय हथकरघा उद्योगों में निर्मित वस्तुओं को खरीदने से न केवल स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जीवनशैली का जुड़ाव प्राकृति होगा, सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा।
  • वस्तुओं की संख्या की बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दें- अधिक संख्या में वस्तुओं को खरीदने की बजाय ऐसी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए जो टिकाऊ, गुणवत्ता में बेहतर और लंबे समय तक चल सकने में सक्षम हों।

आध्यात्मिक अभ्यास है आंतरिक शांति की खोज का best जरिया!

आध्यात्मिकता वो माध्यम है, जिसको अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, सरल जीवन की ओर आसानी से बढ़ा जा सकता है। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें बाहरी शोर से मुक्त करके आत्म-चिंतन और आत्म-साक्षात्कार की ओर ले जाता है। 

आध्यात्मिकता को कैसे अपनाएं? 

  • मौन ध्यान Meditationहर दिन प्रातःकाल या सांयकाल में कुछ समय ध्यान के लिए जरूर निकालें और शांत सुन्दर से स्थान पर ध्यान मग्न होकर स्वयं को जानने का प्रयास करें। यह मानसिक संतुलन, आत्मिक और शारीरिक संतुलन के लिए बहुत ज्यादा लाभ देने वाला कार्य है, जो आपको परमात्मा के साथ-साथ खुद से भी जोड़ता है।‌

  • डेली करो योग और प्राणायाम- यह आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और आपका मानसिक संतुलन भी ठीक रखता है। योग करने से आप भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनते हैं। 

  • परमात्मा का आभार प्रकट करें- प्रत्येक दिन भगवान के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें उन वस्तुओं के लिए जो आपको मिली है जो आपको संतोष दे रही है और खुशी प्रदान कर रही हैं।

निष्कर्ष- सरलता और सादगी ही है सच्ची खुशियों की चाबी! 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ‘Smart’ बनने की होड़ ने हम सब को मशीनों के करीब और खुद से बहुत दूर कर दिया है। टेक्नोलॉजी, उपभोक्तावाद, डिजिटल दुनिया, और  Social media ने हमारे जहन में भर दिया है कि सफलता के लिए अधिक से अधिक टेक्नोलॉजी का उपयोग और किसी भी कीमत पर दुसरों से तेज़ चलना होगा। लेकिन इस प्रकार मिलने वाली सफलता, क्या सच में सफलता होती है?

सादगी और सरलता केवल एक जीवनशैली नहीं है, बल्कि यह एक मानसिकता है जो हम मनुष्यों को अधिक मानवीय और आध्यात्मिक बनाती है। इस प्रकार की जीवन शैली से ही पता चलता है कि जीवन का वास्तविक आनंद भौतिक वस्तुओं में नहीं है, बल्कि आत्मिक-संतोष, सच्चे रिश्तों और आंतरिक अध्यात्मिक शांति में है।

सादगी को अपनाने का मतलब यह कदापि न समझें, कि हमें सभी आधुनिक सुविधाओं को छोड़ देना चाहिए, बल्कि इसको एक अलग रूप में समझना चाहिए, कि जिन वस्तुओं को अपनाने से हमारा जीवन बेहतर बनता है, उनको अपनाया जाना चाहिए और जो चीज के उपयोग से अनावश्यक रूप से तनाव उत्पन्न होता हो, जिसके कारण नींद हराम हो जाती हो, जिसके कारण शरीर के बिमारी होने की संभावना बढ़ती हो, उनको तत्काल छोड़ देना चाहिए।

डिजिटल संतुलन बनाकर, सजग रहकर  आध्यात्मिकता को अपनाकर, हम एक ऐसा जीवन जी सकते हैं, जो सरल और सादगी भरा होगा। जिसे हम एक सार्थक जीवन और आनंदमय जीवन कह सकते हैं। 

अंत में इतना ही कहना चाहूंगा कि-

“सरलता और सादगी केवल एक जीवनशैली नहीं, बल्कि एक उत्तम मानसिकता है, जो हमारे लिए सच्चे सुख और शांति का मार्ग प्रशस्त करती है। Smartness की अंधी दौड़ में शामिल होने से पहले, रूकिए, जरा सोचिए, क्या वास्तव में जटिलताओं भरी लाइफ स्टाइल की जरूरत है? क्या सरलता और सहजता ज्यादा महत्वपूर्ण है? स्वयं को पहचानिए।” 

भगवान ने हम सबको बड़े ही प्यार से बनाया है, न कि किसी कंपनी ने अपने मुनाफे के लिए‌। आप जैसे हैं, अनमोल हैं, अद्वितीय हैं और सबसे बड़ी बात की आप स्वयं में परिपूर्ण हैं। ये ये बाज़ार और  कंपनियां आपको ‘अपूर्ण’ दिखाने का प्रयास करेंगी, क्योंकि उनको अपना सामान किसी भी कीमत पर आपको बेचना है। लेकिन आपको याद रखना होगा कि जीवन की वास्तविक पूर्णता भौतिक वस्तुओं के साथ नही है, बल्कि जो हमारे पास उपलब्ध है उसमें संतोष करने और सादगीपूर्ण जीवन जीने में है। अपने जीवन को Simple बनाइए, critical नही, आपको मिलेगा सच्चा आनंद और आत्मिक शांति। 

स्रोत:  Average screen time data , रिसर्च, सर्वेक्षण 

अस्वीकरण: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी आपके साथ साझा करता है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें और उसे अन्य स्रोतों के द्वारा कन्फर्म कर लें। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता है। 

Related Articles: 

Power of Silence: मौन ध्यान से जीवन को बदलें

How to improve Immunity? जान गए तो बिमार होना भूल जाओगे!

Autophagy: अब हमारा शरीर ही खा जाएगा हर बिमारी को!

15 Best Superfoods: इनको डेली खा डाला तो लाइफ झिंगालाला।

Japanese Longevity की सच्चाई: जानिए उनके स्वास्थ्य रहस्य।

Also Read:

ज्योतिष शास्त्र कैसे सीखे (Jyotish Shastra Kaise Sikhe): सम्पूर्ण जानकारी

ज्योतिष का महत्व और उपयोग: जानिए Astrology Meaning

Vivah Main Deri: कारण और समाधान | Meri Shadi Kab Hogi? Jaldi Shadi ke Upay.

Manglik Dosh Nivaran: लक्षण, परिहार | Mangal Dosha Remedies

Lagadha Vedanga Jyotisha: Astro वैदिक विज्ञान Jyotish Vedang

Vastu Dosh के कारण आर्थिक तंगी और परिवार में अशांति आती है? Vastu Shastra की विस्तृत जानकारी

Astrology 5000 साल से भी पुराना विज्ञान: ज्योतिष शास्त्र और उसके उपयोग

भारत में Sexual Violence का बढ़ता संकट: यौन हिंसा देश की एक गंभीर समस्या।

मनोज आचार्य जी एक ज्योतिषी और कन्टेंट राइटर हैं। इन्होंने Master of Art in Jyotish Shastra and Master of Art in Mass communication की डिग्री प्राप्त की है और दोनों क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखते हैं। आचार्य जी ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हजारों कुंडलियों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के द्वारा गहन विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा आचार्य जी अन्य विषयों जैसे कि पत्रकारिता, ट्रेवल, आयुर्वेद, अध्यात्म, सामाजिक मुद्दों, हेल्थ आदि पर भी अपने विचार लेखों के माध्यम से साझा करते रहते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks