🔴 आज का राशिफल

Eco-Friendly Diwali 2025:बिना प्रदूषण के मनाएं और Safe रहें!

Last Updated on अक्टूबर 06, 2025

दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आत्मा को आलोकित करने का पर्व है। वर्षों की साधना और ग्रह-नक्षत्रों के अध्ययन ने मुझे एक बात का दृढ़ विश्वास दिलाया है कि- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तभी संभव है जब हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध और संतुलित हो। आज, जब हमारा ग्रह pollution की भारी चुनौती का सामना कर रहा है, तो एक safe and eco-friendly Diwali मनाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारा धर्म बन गया है।

मैं दिल्ली का निवासी हूँ, तो दिवाली में प्रदूषण की समस्या क्या होती है?, हम से बेहतर शायद ही कोई समझता हो। दिवाली के दौरान वातावरण इतना प्रदूषित हो जाता है कि साँस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। इस मामले में सरकारें भी फ़ैल हो चुकी हैं। अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो आपने भी गौर किया होगा, दिवाली के बाद अस्पतालों में श्वास के मरीज़ क्यों बढ़ जाते हैं? या पटाखों की आवाज़ से बुजुर्ग और जानवर क्यों सहमे रहते हैं?

ज्योतिष की दृष्टि से देखें, तो शुक्र ग्रह सौंदर्य और सामंजस्य का प्रतीक है, और चंद्रमा मन का कारक है। प्रदूषण से भरा वातावरण इन दोनों ही ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा को अवरुद्ध कर देता है‌। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें, तो पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं सीधे हमारे फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र पर प्रहार करता है।

दिवाली मिठाईयों और रोशनी का त्योहार है, न कि आतिशबाजी और शोर शराबे का। दीपावली नई उम्मीदों और नए आरंभ का प्रतीक है। वैसे तो हर साल लोग इन पांच त्यौहारों (धनतेरस पूजा, छोटी दिवाली, दीपावली लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पर्वत पूजा, भाईदूज) पूरी उमंगों, तरंगों और साज-सज्जा के साथ मनाते हैं, लेकिन अक्सर आपने notice किया होगा कि दीवाली की रोशनी जितनी खूबसूरत लगती है, पटाखों का शोर और धुआँ उतना ही परेशान करता है? खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पशु-पक्षियों को।

वैसे बताऊँ तो आतिशबाजी से होने वाली परेशानियों की शुरुआत अहोई अष्टमी और करवाचौथ व्रत से पहले विजयदशमी से ही शुरू हो जाती है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम पारंपरिक खुशियों को बनाए रखते हुए एक eco friendly diwali system अपनाएँ।  

“सच्ची दिवाली तो वही है जब हमारे दीये प्रकाश फैलाएं, हवा में विषाक्तता नहीं।”

List of Contents

दिवाली की तैयारी- (Eco-friendly Diwali) शुरुआत सही, तो सब सही!

इस बार यह Diwali Muhurat कुछ खास है, क्योंकि इस साल पर्यावरण को लेकर लोगों की बढ़ती जागरूकता बढ़ी है और ‘Green Festivals and Green Diwali’ इस बार ट्रेंड में है। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियाँ भी साफ आसमान और ताजी हवा में दिवाली की खुशियाँ मना सकें।  

मेरा मानना है कि इस दिवाली 2025 को हम परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम बना सकते हैं। अब सवाल उठता है, इको फ्रेंडली दिवाली कैसे मनाएं? सुरक्षित दीपावली कैसे मनाएं? चलिए, इसके आसान और ट्रेंडिंग आइडियाज जानते हैं जिन्हें अपने घर-परिवार में अपनाकर आप रोशनी और खुशियों का असली आनंद ले सकते हैं।

ईको-फ्रेंडली दिवाली सफाई- वास्तु और विज्ञान का तालमेल

वैसे तो दिवाली की तैयारी घर की सफाई से शुरू होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दोनों ही एक स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानते हैं? 

मान लीजिए, आप प्लास्टिक के थैलों और टूटे-फूटे सामान का ढेर लगाए बैठे हैं। ज्योतिष की दृष्टि में, यह राहु और केतु की अशांति का संकेत है, जो जीवन में अवरोध और भ्रम पैदा करते हैं। इन्हें हटाकर आप न सिर्फ जगह बनाते हैं, बल्कि नई, सकारात्मक ऊर्जा के लिए रास्ता भी खोलते हैं।

सफाई के इको-फ्रेंडली तरीके

  • नेचुरल क्लीनर्स का इस्तेमाल- बाजार के केमिकल युक्त क्लीनर की जगह सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू जैसे प्राकृतिक पदार्थों से सफाई करें। ये जमीन और पानी को प्रदूषित नहीं करते।
  • पुराने कपड़ों से पोछा- फेंकने की बजाय पुराने सूती कपड़ों को सफाई के काम में लाएं।
  • ई-वेस्ट का सही निपटान- पुराने मोबाइल, चार्जर और बैटरियों को कूड़े में न फेंके। इन्हें रिसाइकिल करने के लिए ई-वेस्ट केंद्र पर जमा कराएं।

इस बार पटाखे नहीं, खुशियों की आतिशबाज़ी  

Eco-friendly Diwali lamps and Deepak
Eco-friendly Diwali lamps and Deepak

बहुत से लोग सोचते हैं दिवाली का मतलब पटाखे। बच्चों के चेहरे पर चमक तभी आती है जब रॉकेट और अनार फूटते हैं। लेकिन ज़रा सोचिए, वो खुशियाँ कुछ सेकंड की होती हैं और बदले में आपको मिलता है धुआँ, प्रदूषण और हॉस्पिटल की भीड़-भाड़ और टैंशन।  

चलिए इस बार कोशिश कीजिए-  

  • जलाइए मिट्टी के दीये, उनकी रोशनी हजार पटाखों से ज्यादा खूबसूरत होती है।  
  • बच्चे को रचनात्मक खेलों में शामिल कीजिए। जैसे ‘Eco-friendly Diwali Rangoli Competition’।  
  • सोशल मीडिया पर पटाखे की जगह ‘फोटो आतिशबाज़ी’ चलाइए। यही असली trend है।  

सजावट (Decoration) को बनाइए नैचुरल 

Diwali rangoli
Diwali rangoli

क्या आपने notice किया है कि ज्यादातर घरों की सजावट plastic की चमक-दमक वाली माला या चाइनीज इलेक्ट्रिक लाइट से होती है? कुछ दिन बाद ये बिजली का बिल बढ़ाती हैं और plastic nature को भारी नुकसान पहुँचाता है।  

आपके पास बेहतरीन विकल्प हैं-  

1. मिट्टी के दीये- घी या सरसों के तेल के साथ। आस्था भी और pollution free light भी हैं।  

2. फूलों की सजावट- गेंदे, मोगरा, गुलाब ये न सिर्फ वास्तु के हिसाब से शुभ हैं बल्कि अपनी खुशबू से हमारे मन को भी शांत करते हैं।  

3. प्राकृतिक रंगोली- रासायनिक रंगों की जगह चावल, हल्दी, सिंदूर, फूलों की पंखुड़ियों और कॉफी पाउडर से प्राकृतिक रंगोली बनाएं। यह जमीन को भी पोषण देगी।

4. आम और केले के पत्ते- banana leaf, अशोक वृक्ष, और आम के पत्तों से तोरण बनाकर लगाएं। जैसा हमारे दादी-नानी करती थीं।  

5. हस्तनिर्मित कागज़ी लैंप- बच्चों को शामिल करके अखबार या पुरानी कॉपियों के कागज से रंग-बिरंगे दिये Diwali Art Activity की तरह बनाइए। ये बहुत सुंदर लगते हैं। इस से क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलेगा और कूड़ा भी कम होगा।

मिठाइयों में अपनाएँ हेल्दी Twist  

Diwali best mithai
Diwali best mithai

अब ज़रा गौर कीजिए, दिवाली आते ही मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लग जाती है। लेकिन problem ये है कि कई मिठाइयाँ adulterated होती हैं और हमारी सेहत बिगाड़ देती हैं।  

इस बार घर पर ही बनाइए-

  • घर पर बनाइए गुड़ और तिल की मिठाई, जो पाचन और हड्डियों के लिए बेहतरीन है।  
  • शुगर-फ्री और dry fruits वाले लड्डू trend में हैं, खासकर health-conscious लोगों के लिए।  
  • परिवार के साथ मिलकर मिठाइयाँ बनाने का मज़ा बाजार से खरीदने से कहीं ज्यादा यादगार होता है।  

दिवाली गिफ्टिंग को बनाइए Meaningful  

आजकल Diwali gifting एक culture बन चुका है। लेकिन plastic gifts, metallic decoration pieces बस कचरे का ढेर बढ़ाते हैं। मुझे लगता है असली तोहफा वो है जिसका इस्तेमाल हो सके और environment-friendly भी हो।  

ट्रेंडिंग गिफ्ट आइडियाज-  

  • पौधे (Indoor Plants जैसे मनी प्लांट, तुलसी, ऐलोवेरा)  
  • हस्तनिर्मित चीज़ें – bamboo baskets, jute bags, clay crafts  
  • Organic मिठाइयाँ या dry fruits  
  • Books या journals (ज्ञान भी और यादगार भी)  

लक्ष्मी पूजन को बनाइए आध्यात्मिक और साफ-सुथरा  

Safe and Eco Friendly Diwali Lakshmi Puja
Safe and Eco Friendly Diwali Lakshmi Puja

दीपावली की असली पहचान है श्री गणेश-लक्ष्मी जी का पूजन। ज्योतिषीय दृष्टि से यह विशेष संयोग बनाता है जो धन, सुख और शांति का आशीर्वाद देता है। लेकिन पूजा करते समय environment का ख्याल रखना भी उतना ही ज़रूरी है।  

  • Plastic की पूजा सामग्री से बचिए।  
  • सिर्फ प्राकृतिक फूल और पत्ते अर्पित कीजिए।  
  • अगरबत्ती और कपूर का प्रयोग सीमित रखिए।  
  • पूजा के बाद बचा सामग्री को पास के पौधों की मिट्टी में मिलाइए। इससे वो compost बन जाएगा।  

समाज सेवा से जुड़ी हो दिवाली 

Family donating to poor people on Diwali
Family donating to poor people on Diwali

क्या आपने कभी notice किया है कि दिवाली पर कई घरों में लाखों के पटाखे जलते हैं और वहीं दूसरी ओर झोपड़पट्टी के बच्चे दीपक तक जला नहीं पाते? अगर आप सच में ‘safe and eco friendly diwali’ मनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने त्यौहार को समाज सेवा को जोड़िए।  

  • अनाथालय या वृद्धाश्रम में मिठाइयाँ और कपड़े दीजिए।  
  • पास-पड़ोस के गरीब बच्चों को Diya Painting Competition कराइए।  
  • PET bottles के बजाय steel tumblers वितरित करना भी एक बेहतरीन thought है।  

“मुझे लगता है असली लक्ष्मी पूजन वही है जब हम दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।”  

दिवाली ज्योतिष और विज्ञान का संतुलन 

Kids with grand father ramayana story telling
Kids with grand father ramayana story telling

ज्योतिष में दिवाली को अमावस्या की रात माना गया है, जब दीपक प्रज्ज्वलन से वातावरण की नकारात्मक शक्तियाँ शांत होती हैं। वहीं विज्ञान कहता है कि oil lamps में निकलने वाला subtle गर्माहट भरा धुआँ वातावरण को बैक्टीरिया से भी मुक्त करता है।  

इसलिए-  

  • इस्तेमाल कीजिए mustard oil lamps, जो स्वास्थ्य और वास्तु दोनों में लाभकारी हैं।  
  • Family bonding activities कीजिए, बच्चों को storytelling सुनाइए, जैसे रामायण की दिवाली कथा।  
  • Virtual fireworks apps आजकल trend में हैं, pollution भी नहीं और खुशी भी भरपूर।  

ज्योतिषीय दृष्टिकोण- ग्रहों की शुभता के लिए इको-फ्रेंडली उपाय

Diwali astrology
Diwali astrology

2025 की दिवाली कुछ विशिष्ट ग्रहों की स्थिति में आ रही है। इसलिए, प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर आप ग्रहों की शुभ ऊर्जा को अपने पक्ष में कर सकते हैं।

  • सूर्य (आत्मविश्वास और उर्जा)- सूर्य को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करें। घी के दीये जलाना सूर्य को मजबूत करता है .
  • चंद्रमा (मन की शांति)- चंद्रमा के लिए श्वेत वस्तुओं का दान करें। दिवाली की रात चावल की खीर बनाकर पड़ोस में बांटें। इससे मन को शांति मिलेगी।
  • बृहस्पति (ज्ञान और समृद्धि)- इस वर्ष पीले रंग के प्राकृतिक पदार्थों जैसे हल्दी या पीले फूलों का इस्तेमाल रंगोली में जरूर करें।
  • शनि (न्याय और अनुशासन)- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तेल, काले तिल या उड़द की दाल का दान करें। पुराने कपड़े और कंबल गरीबों में बांटें। यह कर्म का सबसे श्रेष्ठ उपाय है। 

दिवाली के छोटे-छोटे उपाय, बड़ा असर  

  • Electric lights को कम घंटों के लिए लगाइए, solar decorative lamps का इस्तेमाल कीजिए।  
  • Plastic की जगह मिट्टी के बर्तन सजावट के तौर पर अपनाइए।  
  • Shopping करते समय कपड़े या jute bags का इस्तेमाल कीजिए।  
  • पानी बर्बाद न करें, जैसे rangoli में chemical वाले colors से बचकर rice flour या natural colors use करें।  

आतिशबाजी- उल्लास या उपद्रव?

Eco friendly and safe Diwali
Eco friendly and safe Diwali

ज़्यादातर लोग यहाँ गलती करते हैं, वे सोचते हैं कि बिना पटाखों के दिवाली अधूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं सीधे हमारे फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है? ज्योतिषीय दृष्टि से, यह प्रदूषण शनि और राहु की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, जिससे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। 

सेफ और इको-फ्रेंडली दिवाली विकल्प

  • साउंडलेस और ग्रीन पटाखे- अगर पटाखे जलाना ही है, तो कम धुआं वाले और कम आवाज वाले पटाखों का चयन करें। आजकल ‘हरित पटाखे’ भी बाजार में उपलब्ध हैं।
  • लाइट शो और लेजर शो- घर की दीवारों पर प्रोजेक्टर की मदद से वर्चुअल आतिशबाजी का शो दिखाएं। यह सुरक्षित, सस्ता और देखने में अद्भुत लगता है।
  • दियों से आकृतियाँ बनाना- बच्चों के साथ मिलकर सैकड़ों दियों से कमल, ओम या स्वस्तिक जैसी आकृतियाँ बनाएं और उन्हें जलाएं। यह सामूहिक सकारात्मकता का अद्भुत प्रयोग है।

निष्कर्ष- Eco-friendly Diwali मनाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी   

इस दिवाली को हम सब रोशनी के साथ-साथ जिम्मेदारी वाला त्योहार बना सकते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगर प्रत्येक इंसान छोटे-छोटे eco-friendly बदलाव अपनाएगा तो हम एक ऐसी दिवाली celebrate कर पाएँगे जो न केवल प्रकृति के लिए सुखद होगी बल्कि हमारे स्वास्थ्य और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत लाभकारी साबित होगी।   

हमें याद रखना होगा कि, असली चमक उन मिटटी के दीयों से है जो लोगों के दिलों में प्रकृति के प्रति प्रेम जगाएँ। आइये इस बार पटाखों की गूंज नहीं, बल्कि इंसानियत और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें, और सारे संसार में safe और eco-friendly Diwali का पैगाम फैलाएँ।   

सच कहूं तो दोस्तों, इस लेख को लिखते हुए मुझे आज अपने बचपन की वो कई दिवाली याद आ रही है, जब हवा में अलग सी खुशबू होती थी और आसमान अनगिनत तारों से भरा होता था। क्या हमारे बच्चे उस स्वच्छ हवा और नीले आसमान के हकदार नहीं हैं? इसलिए इस दिवाली, आइए हम एक वादा करें-

“आज एक पेड़ लगाएंगे और उसे बड़ा करेंगे। आज प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आज एक बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर लेंगे। आज एक जानवर को भोजन जरूर कराएंगे।”

इको-फ्रेंडली त्योहार क्या है?

इको-फ्रेंडली पर्व से मतलब त्यौहार मनाने की ऐसी प्रक्रिया से है जिसमे प्रकृति और वातावरण को हानि पहुँचाने वाली वस्तुओं और कार्यों से दूर रहा जाता है। इस तरह से पर्व सेलिब्रेट करने को ही इको-फ्रेंडली त्यौहार कहा जाता है।

इको-फ्रेंडली दिवाली क्या है?

जब दिवाली को प्रकृति और वातावरण और समाज को कोई नुक्सान पहुंचाए बिना सेलिब्रेट किया जाता है तो यह इको-फ्रेंडली दिवाली कही जाती है। जैसे दिवाली पर रौशनी के लिए मिटटी के दीयों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। प्रदूषण करने वाले पटाखों से दूर रहा जाता है। ऐसे गिफ्ट दिए जाते हैं जो हैंडमेड होते है।

प्रदूषण मुक्त दिवाली क्या है?

शोर शराबे और धुंए वाले पटाखों के बिना इको-फ्रेंडली और सुरक्षित तरीके से सेलिब्रेट की गयी दिवाली को प्रदूषण मुक्त दिवाली कहा जाता है।

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

हमारा एक मात्र उद्देश्य है आप तक सही जानकारी पहुंचाना। यह पूर्ण रूप से उपयोगकर्ता पर निर्भर है कि दी गई इस जानकारी को किस प्रकार उपयोग करता है। हमारी प्रार्थना है कि उपयोगकर्ता इसे केवल जानकारी समझकर ही ग्रहण करें, इसके अलावा, इस जानकारी के किसी भी प्रकार के उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता है।

मनोज आचार्य जी एक ज्योतिषी और कन्टेंट राइटर हैं। इन्होंने Master of Art in Jyotish Shastra and Master of Art in Mass communication की डिग्री प्राप्त की है और दोनों क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखते हैं। आचार्य जी ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हजारों कुंडलियों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के द्वारा गहन विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा आचार्य जी अन्य विषयों जैसे कि पत्रकारिता, ट्रेवल, आयुर्वेद, अध्यात्म, सामाजिक मुद्दों, हेल्थ आदि पर भी अपने विचार लेखों के माध्यम से साझा करते रहते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks