मनोज आचार्य
Vedic Astrologer | Relationship Coach | Writer | Content Creator
“जहाँ वैदिक ज्ञान की रोशनी और आधुनिक विज्ञान की सोच मिलती है, वहीं जीवन को समझने और सँवारने की असली शक्ति जन्म लेती है।”
व्यक्तिगत परिचय
मनोज आचार्य जी का नाम आज वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गिनती के अग्रणी विशेषज्ञों में किया जाता है। वे नई सोच और शोध आधारित सीख के साथ भारतीय परंपरा का मान बढ़ाते हैं। आचार्य जी का मानना है कि ज्योतिष जीवन का मार्गदर्शक है, जो समाधान एवं सशक्तिकरण का जरिया बन सकता है।
उनके विचारों और परामर्शों में गहराई के साथ-साथ व्यावहारिकता भी झलकती है, जिससे आम व्यक्ति भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करता है।
10+वर्षों का अनुभव, हजारों संतुष्ट ग्राहक, 100+लेख
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एम.ए. (वैदिक ज्योतिष): संस्कार, तर्क और शोध आधारित ज्योतिष शास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री।
एम.ए. (मास कम्युनिकेशन): जनसंचार और पत्रकारिता में विशेषज्ञता, ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का समर्पण।
सेवाएं
कुंडली विश्लेषण: व्यक्तिगत जन्मपत्री, ग्रहों की चाल और शुभ-अशुभ योगों, कालसर्प दोष , मांगलिक दोष इत्यादि का तकनीकी अध्ययन।
वास्तु मार्गदर्शन: घर, दफ्तर या व्यापार स्थल के लिए सरल और असरदार वास्तु उपाय।
रत्न परामर्श: सही रत्न का चयन और ग्रह-संतुलन हेतु विश्लेषण।
वैदिक मार्गदर्शन: वेद, उपनिषद एवं पुराणों से जुड़े व्यवहारिक जीवन सूत्र।
पूजा-पाठ मार्गदर्शन: वैदिक कर्मकाण्ड, हिन्दू संस्कार, शुद्ध व्रत उपवास पूजा विधि इत्यादि।
विशेषज्ञता
मनोज आचार्य जी की विशेषज्ञता का दायरा शिक्षा से परे, व्यवहार और सामाजिक उत्थान तक फैला हुआ है। वे कुंडली अध्ययन, ग्रह दोष निवारण, मुहूर्त निर्धारण, रत्न विज्ञान, वास्तु और योग-ध्यान और रिलेशनशिप कोचिंग में प्रवीण हैं।
लेखन और शिक्षा
आचार्य जी के लेखन में गहराई, अनुभव और आधुनिक दृष्टिकोण का मेल मिलता है। वे ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ भारतीय ज्ञान-संपदा, सामाजिक विषयों, स्वास्थ्य और कल्याण, यात्रा संस्मरणों पर लगातार लिखते हैं।आचार्य जी कहते हैं
“ज्योतिष का आशय और उद्देश्य केवल भविष्य जानना नहीं है, बल्कि स्वयं को बाहर और अंदर से समझकर सही राह प्राप्त करना है। जब हम ग्रहों की चाल को समझकर आगे बढ़ते हैं, तो जीवन को स्थिरता और सकारात्मक दिशा मिलती है।”
सामाजिक योगदान
मनोज जी समय-समय पर सामाजिक जागरूकता के लिए अपने लेखों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयाश करते रहते हैं। वे मानते हैं कि सच्चा ज्ञान समाज को जोड़ता है, और नई सोच समाज को मजबूत बनाती है।
उनकी सलाह में डर नहीं, उम्मीद और मधुर व्यवहार की भावना शामिल रहती है। वे चाहते हैं कि हर नागरिक स्वावलंबी बने, ज्ञान का प्रकाश सब तक पहुँचे और ज्योतिष शास्त्र समाज कल्याण के अपने उदेश्य के साथ संपूर्ण विश्व, खासकर USA and Europe में रह रहे भारतियों तक भी पहुंचे।