🔴 आज का राशिफल

Raja Raghuvanshi case: क्यों कमजोर हो रहे हैं वैवाहिक बंधन?

Last Updated on जून 14, 2025

हनीमून के नाम पर हत्या की साज़िश! सोनम रघुवंशी ने अपने नए नवेले पति Raja Raghuvanshi को एक गहरी साज़िश के तहत तीन बेरहम युवकों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया और फिर राजा को मेघालय की गहरी खाई में धकेल दिया। उसने उसी राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया, जिसके साथ उसने 11 मई 2025 के दिन सात फेरे लिए थे, सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था।

बेशर्मी की पराकाष्ठा तो देखिये की उसने हत्या के बाद राजा रघुवंशी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट भी किया ‘सात जन्मों का साथ है’। देखा जाए तो यह घटना कोई अपवाद नहीं है, बल्कि समाज मे बढ़ रही एक विकृत सामाजिक प्रवृत्ति या विकृत मानसिकता का हिस्सा है जहाँ पिछले दो तीन दशकों में ऐसी सुनियोजित आपराधिक घटनाओं और हत्याओं में बहुत ही चिंताजनक वृद्धि हुई है।

पति-पत्नी के रिश्ते को तार तार करता क्रूरता का नया अध्याय

Raja Raghuvanshi Murder केस 

धार्मिक छल का खेल- पति को खुद से दूर रखने के लिए सोनम ने राजा को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद शारीरिक संबंध बनाने का झांसा दिया, कहा की उसने मन्नत मांगी है। इसी बहाने वह हनीमून के लिए उसे मेघालय ले गई, जहाँ उसके प्रेमी राज कुशवाहा के द्वारा भेजे गए तीन किलर दोस्त पहले से ही वहां मौजूद थे, जिन्होंने ने मौका देखते ही Raja Raghuvanshi को तेज धारदार हथियार से  वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर चारों ने मिलकर उसकी लाश को गहरी खाई में फैंक दिया। 

मंगलसूत्र से सुलझा रहस्य- सोनम के द्वारा होमस्टे में छोड़े गए सूटकेस में अपना मंगलसूत्र छोड़ दिया, जोकि किसी भी नवविवाहिता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस मंगलसूत्र ने पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम किया, और पुलिस को मजबूर किया की वह गुमशुदा Sonam Raghuvanshi को अपराधी की नजर से देखें।

आँसुओं का नाटक- गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने CC Tv Footage से मिले पुख्ता सबूत दिखाए, तो सोनम रो पड़ी और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसका भोला चेहरा देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वह इतनी भयानक साजिश रच सकती है।

पत्नियों द्वारा पति की हत्या के कुछ इसी तरह के मामले  

  1. मुन्नार का खूनी हनीमून (2006)- चेन्नई के अनंथरामन की नौ दिन बाद हनीमून पर हत्या। पत्नी विद्यालक्ष्मी ने अपने प्रेमी आनंद और उसके साथी अनबुराज के साथ मिलकर कुंदला डैम पर उसका गला घोंटा। एक ऑटो ड्राइवर की सजगता से पुलिस ने झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया ।
  1. बेंगलुरु रिंग रोड मर्डर (2003)- 27 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर B. V. Girish की मंगनी के तीन दिन बाद हत्या। 21 साल की मंगेतर शुभा शंकरनारायण ने अपने प्रेमी अरुण वर्मा के साथ मिलकर हमला करवाया। गिरीश की कॉल डिटेल से मालूम हुआ  कि हमले के दिन शुभा ने अरुण को तिहत्तर बार call  किया था। यह मर्डर बहुत हद तक मेघालय में हुए Raja Raghuvanshi के कत्ल जैसा नजर आता है।
  1. उत्तराखंड हरिद्वार में रिश्तों का कत्ल (2025)- हरिद्वार में रितु कौर नाम की महिला ने अपने प्रेमी रितिक के साथ मिलकर अपने पति सुखपाल सिंह को शराब पिलाकर बेहोश किया, और फिर साथ मिलकर तकिए से दबाकर दम घोंटकर मार डाला और उसके शव को फेंक दिया। जो बाद में पुलिस को शाहपुर सिंचाई नहर में मिला। 

पिछले कुछ सालों में न जाने ऐसे कितने ही मामले सामने आए हैं, जिनमें पति-पत्नी के रिश्ते का कत्ल हुआ है। 

सामाजिक रिश्तों के विखंडन के मूल कारण

  • वैवाहिक बंधन का भावनात्मक दिवालियापन- विवाहेत्तर संबंधों पर शोध करने वाली Nicolle Zapien के अनुसार:   

    “भारतीय समाज में तलाक को अब भी कलंक माना जाता है। यही वजह है कि कुछ लोग हत्या को एक आसान रास्ता समझ बैठते हैं।”

    इसके आलावा पैट्रीशिया पियरसन भी अपनी पुस्तक ‘व्हेन शी वाज़ बैड में चेतावनी देती हैं,

    “महिलाओं को स्वभाव से कोमल मानने की सामाजिक धारणा खतरनाक है। यह उनकी हिंसक प्रवृत्ति को छिपाती है।”

  • तकनीकी सभ्यता और नैतिक पतन- वर्तमान में सोशल मीडिया ने प्रेम संबंधों को सुविधाजनक बना दिया है, परन्तु वहीं संवेदनशीलता को घटा दिया है। सोनम ने हत्या के बाद राजा रघुवंशी के फोन से पोस्ट किया, “सात जन्मों का साथ” वास्तव में यह एक विकृत मानसिकता का साक्षात प्रमाण है। 
  • पारिवारिक दबाव- मिडिया रिपोर्टों को देखें तो 2025 की सोनम और 2006 की विद्या लक्ष्मी दोनों ने अपने परिवार के दबाव में अवांछित शादी स्वीकार की और अपने प्रेमी को प्राप्त करने के लिए पति की हत्या को स्थायी समाधान समझा।
  • सांस्कृतिक विघटन का जहर- वैदिक ग्रंथ अथर्ववेद(3.30.2) सांमनस्य सूक्त परिवार को मर्यादा में रहने की बात करता है-

    “जाया पत्ये मधुमतीं वाचं वदतु शन्तिवाम्”

    पति-पत्नी को एक दूसरे के लिए सुखदाई होना चाहिए। वर्तमान समय में यह दर्शन भौतिकवाद और तात्कालिक सुख के आगे धूमिल सा हो गया है।

  • अध्यात्मिक शून्यता- विवाह जैसे पवित्र रिश्ते को सामाजिक अनुबंध समझने वाली आज की पीढ़ी ने संस्कारों और नैतिक मूल्यों से भरे ऋषि-मुनियों के आदर्श विवाह मॉडल को भुला दिया है।  

समाधान की राह: व्यवस्था परिवर्तन के चार स्तंभ

  1. कानूनी सख्ती- मेरा मानना है कि हमारी अदालतों को ऐसे मामलों में तीव्रता के साथ सुनवाई करनी चाहिए। सोनम और राजा रघुवंशी केस में पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ बड़ी ही चतुराई और धैर्य से चलाया और आरोपियों को पकड़ा, परन्तु यह हमारा दुर्भाग्य है कि पीड़ित को न्याय और गुनाहगार को सजा मिलने में वर्षों लगेंगे।
  1. शैक्षिक क्रांति- हमारे देश के सभी स्कूलों में रिश्तों के प्रबंधन का एक विषय अनिवार्य होना चाहिए, जहां बालकों को संस्कारों और नैतिक मूल्यों का ज्ञान दिया जा सके। रिश्तों के महत्व को बताया जा सके। वैदिक शिक्षा के माध्यम से उर्ध्वरेतस तपस्वी मॉडल द्वारा युवाओं को वासना पर नियंत्रण करना सिखाया जा सकता है। इसके अलावा ध्यान और योग के दौरान जातकों को चरित्रवान बनाया जा सकता है। 
  1. पारिवारिक हस्तक्षेप- 
  • युवाओं की मैचमेकिंग से पहले सहमति जरूरी होनी चाहिए।
  • आज समाज में तलाक की व्यवस्था को सम्मानजनक विकल्प के रूप में स्वीकार करने की मानसिकता विकसित करने की जरूरत है।
  • डिजिटल मीडिया के इस दौर में अविभावकों को अपने युवा जातकों की गतिविधियों पर सटीक निगाह रखने की जरूरत है।
  • परिवार में संस्कारों और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखने की जरूरत है। 
  1. आध्यात्मिक निवारण- गायत्री परिवार जैसे संगठनों के माध्यम से संयुक्त परिवार की व्यवस्था को पुनर्जीवित करने की जरूरत है और इसके आलावा दाम्पत्य धर्म पर आधारित विवाह पूर्व काउंसलिंग को भी समाज में अनिवार्य करना चाहिए।

निष्कर्ष: वक्त रहते संभलने की जरूरत है 

इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं समाज में फ़ैल रहे एक खतरनाक कैंसर का सिम्टम है। Raja Raghuvanshi का खून मात्र अकेली ऐसी पहली घटना नहीं है, जो भारतीय संस्कृति और पारिवारिक ताने-बाने को खोखला कर रही है। पिछले कई दशकों से इस प्रकार की घटनाओं में बहुत बढ़ोतरी देखने को मिली है। जब तक हम अपनी शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, और आध्यात्मिकता के त्रिआयामी समाधान पर कार्य नहीं करेंगे, तब तक मुन्नार (2006), बेंगलुरु (2003) और मेघालय (2025) की दुर्भाग्य पूर्ण घटनाएं घटित होती रहेंगी। अब समय आ गया है कि सरकार और समाज को कठोर निर्णय लेने होंगे।

FAQ :

What did Sonam do?

Sonam Raghuvanshi, as part of a conspiracy, took her husband Raja Raghuvanshi to Meghalaya on the pretext of honeymoon and along with three of her accomplices murdered him and threw his body into a ditch.

अस्वीकरण: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी आपके साथ साझा करता है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले उसे अन्य स्रोतों के द्वारा कन्फर्म कर लें। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक  पूर्ण सत्यता दावा नहीं करता है।

स्रोत: https://www.wisdomlib.org/definition/urdhvaretas#hinduism, अथर्ववेद, व्हेन शी वाज़ बैड, amarujala.com, नवभारत टाइम्स डॉट कॉम, Reddit.com.

Zapien, N. (2016). The Beginn of an Extra-Marital Affair: A Descriptive Phenomenological Psychological Study and Clinical Implications. Journal of Phenomenological Psychology, 47(2), 134-155. https://doi.org/10.1163/15691624-12341311

भारत में Sexual Violence का बढ़ता संकट: यौन हिंसा देश की एक गंभीर समस्या।

Power of Silence: मौन ध्यान से जीवन को बदलें

Astrology 5000 साल से भी पुराना विज्ञान: ज्योतिष शास्त्र और उसके उपयोग

ज्योतिष शास्त्र कैसे सीखे (Jyotish Shastra Kaise Sikhe): सम्पूर्ण जानकारी

Kanwar Yatra 2024: किसी एथलेटिक्स महोत्सव से कम नहीं है ये कांवड़ यात्रा

Waqf Board Amendment Bill 2024: जानिए सरकार वक्फ बोर्ड में संशोधन क्यों करने जा रही है

ज्योतिष का महत्व और उपयोग: जानिए Astrology Meaning

श्री कृष्णा Janmashtami 2025: लड्डू गोपाल Krishna की पूजा से मिलेगा मनचाहा फल

मनोज आचार्य जी एक ज्योतिषी और कन्टेंट राइटर हैं। इन्होंने Master of Art in Jyotish Shastra and Master of Art in Mass communication की डिग्री प्राप्त की है और दोनों क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखते हैं। आचार्य जी ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हजारों कुंडलियों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के द्वारा गहन विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा आचार्य जी अन्य विषयों जैसे कि पत्रकारिता, ट्रेवल, आयुर्वेद, अध्यात्म, सामाजिक मुद्दों, हेल्थ आदि पर भी अपने विचार लेखों के माध्यम से साझा करते रहते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks