🔴 आज का राशिफल

Saturn Return: शनि की वापसी जीवन बदलने वाला कर्मयोग!

Last Updated on नवम्बर 16, 2025

भावनाओं से जुड़ी शुरुआत है saturn return अर्थात शनि का वापिस व्यक्तिगत खगोलीय चार्ट में आना। कभी, क्या आपने notice किया है कि आपकी या किसी जानकार की जिंदगी में लगभग 29 से 30 साल की उम्र में सबकुछ उल्टा-पुल्टा होने लगता है? 

पुरानी नौकरी या व्यवसाय बेकार लगने लगता है, रिश्तों में उतार-चढ़ाव नजर आने लगता है और सबसे अलग मन में एक अजीब सा खालीपन महसूस होता है, जैसे कि सबकुछ बदल रहा हो, कुछ नया शुरूआत से शुरू होने को है। वैसे तो सामान्य तौर पर इसे ‘quarter life crisis’ भी कहते हैं, परन्तु ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में इसे कहते हैं ‘Saturn Return’ यानी जीवन में शनि की वापसी। 

“मुझे लगता है, हम सब जीवन यात्रा में कभी न कभी, कहीं ना कहीं गलतियां करते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर इतना बड़ा transformation महज़ उम्र का मोड़ है, माना जा सकता है, मगर, ज्योतिषीय दृष्टिकोण के according ये असल में जातक के जीवन की दिशा और दशा बदलने वाला कर्मयोग है!”

List of Contents

Saturn Return क्या है? (What is Saturn Return Meaning)

Saturn return meaning
Saturn return meaning

शनि साढ़ेसाती की तरह परन्तु अलग Saturn Return (कुंडली में शनि की वापसी) एक ज्योतिषीय घटना है, जिसमें शनि ग्रह ठीक उसी स्थान पर वापस आता है, जहाँ आप पैदा हुए थे। यह लगभग हर 29-30 साल में एक बार होता है और इसे जीवन में maturity का checkpoint (पड़ाव) माना जाता है।

Shani Dev को कर्म का देवता कहा जाता है। वो न तो केवल सताता है, बल्कि आपकी मेहनत और जिम्मेदारी का reward भी देता है। शनि की वापसी (Saturn Return) का असर हर इंसान की कुंडली में अलग-अलग हो सकता है, ये आपके zodiac sign, ascendant और शनि placement पर निर्भर करता है।

Shani Dev & Karma Astrology- अमेरिका (USA) सहित दुनिया में  

शनि को पश्चिमी ज्योतिष (Karma Astrology USA) में भी कर्मफल या कर्म का दाता माना जाता है। अमेरिका सहित दुनिया भर में जीवन बदलने वाले moments जैसे कि job switch, marriage, breakups, या बड़े decisions इत्यादि Saturn Return से जुड़े नजर आते हैं। यहाँ common सवाल है। ‘क्या सच में ये सब शनि का असर है? मुझे लगता है कि अधिकतर लोग इसे लॉजिकल crisis समझते हैं, मगर Saturn की cosmic justice बड़ी subtle way में काम करती है।

Saturn Return के Signs, Symptoms और असर

Saturn return
Saturn return

अब ज़रा गौर कीजिए! जब शनि वापसी करता है, तो क्या असर नजर आते हैं या अंदर से कुछ सवाल उठते हैं जैसे कि- क्या मैं सही career में हूँ? ये रिश्ते मुझे आगे ले जायेंगे? मेरे जीवन का true purpose क्या है?

Saturn Return के दौरान भारी बदलाव आते हैं (career, relationship, goals) पुरानी comforts छूट जाती हैं, नयी maturity आती नजर आती है। responsibility sharply बढ़ जाती है। असली friends और मूल्य पहचान आते हैं। बहुत बार दर्दनाक breakups या अपनी गलती का एहसास होता है

मान लीजिए कोई 28 साल का इन्सान है, जो अच्छी नौकरी कर रहा था, अचानक resignation दे देता है, solo trip पर चला जाता है, या अपने past mistakes को सुधारने लगता है। ये सब Saturn Return की ही देन है। cosmic check! मैं खुद अपने अपने clients से ऐसी stories हर महीने सुनता हूँ और उन्हें समझाया हुं। 

Saturn Return Effects- सकारात्मक एवं चुनौतीपूर्ण दोनों

यह जरूरी है कि हम इस समय को सिर्फ ‘मायूसी वाला’ न मानें बल्कि उसे अवसर के रूप में देखें।

सकारात्मक प्रभाव

  • इस समय आप अपनी असली दिशा चुन या पकड़ सकते हैं, सबसे अच्छी बात यह होती है कि व्यक्ति का aim स्पष्ट हो जाता है।
  • इस दौरान discipline , संयम, भरोसा बढ़ता है, जो आगे आने वाले समय में बहुत काम आता है।  
  • Saturn Return से रिश्तों में स्थिरता आती है, या फिर जो रिश्ते काम नही कर रहे थे वे खत्म या दूर हो जाते हैं, जिससे आप बेहतर का चुनाव कर सकते हैं।
  • विशेष रूप से इस समय व्यक्ति के जीवन में एक उत्तरदायित्व का भाव आता है। इसके अलावा कुछ सवाल जहन में उठते हैं जैसे ‘मैं क्या करूँगा जब मैं 70 साल का हो जाऊँगा ?’

चुनौतीपूर्ण या नकारात्मक प्रभाव

  • इस time महसूस हो सकता है कि आप जीवन में पिछड़ गए हैं, दूसरें आगे बढ़ गए हैं। आपका past आपको पीछे खींच रहा है। 
  • बड़ा ही विपरीत समय हो सकता है जिसमे पुराने pattern, रिश्ते, job आदि जिसमें आपकी रुचि नहीं थी, संभावना बनती है की ये सब अब टूट सकते हैं। 
  • असमंजस, चिंता, अकेलापन, ‘क्या मैं सही कर रहा हूँ?’ जैसे विचारों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने पहले से तैयारी नहीं की, तो यह तूफान जैसा लग सकता है।  

नोट: लेकिन आप याद रखें यह समय परीक्षा है कोई सजा-वजा नही है, जैसे कोई गुरु आपकी परीक्षा लेता है ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त और मजबूत हो सके, सच में शनि वही गुरु है। 

Saturn Return Calculator- जानिए आपका Cycle कब शुरू होता है

Saturn return calculator
Saturn return calculator

क्या आप अपने Saturn Return cycle को जानना चाहते हैं? Free Saturn Return calculator इस्तेमाल करें। जन्मतिथि, समय और place डालिये और अपना exact Saturn return date प्राप्त कीजिए। देखें पहला, दूसरा और तीसरा Saturn Return आपकी कुंडली में कब कब है। इस प्रकार के ज्योतिषीय Tool life planning के लिए बहुत helpful रहते हैं। 

Saturn Return की गणना का सबसे आसान तरीका 

यह गणना आसान है लेकिन थोड़ी सावधानी के साथ करनी चाहिए। आइए step by step आपको बताते हैं Saturn return calculation का manual तरीका। इस से पहले आपके पास शनि की गति अर्थात शनि कितने समय में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है, जो कि सामान्य रूप से 9.68 second या 10759 दिन या 29.5 वर्ष माना जाता है। कंई बार शनि वक्री भी होता है तो इसे थोड़ा आगे पीछे भी मानकर चलते हैं। आइए अब शनि की वापसी के समय की गणना करते हैं-

1. किसी Kundali online free tools से अपनी सटीक जन्मकुंडली बनाएं या किसी अनुभवी ज्योतिषविद् से बनवाएं। इसके लिए Input Data दिन, मास, वर्ष, समय और स्थान सही सही होना चाहिए।

2. कुंडली के जन्म लग्न चार्ट में देखें कि आपके जन्म के समय शनि कौन-सी राशि में था। उदाहरण के लिए हम यहां मान के चलते हैं कि शनि मीन में था। 

3. अब कुंडली में गणना करके देखें कि शनि उस ही राशि में कब लौट रहा है? मानकर चलते हैं कि जन्म समय शनि मीन राशि में था (DOB 08-02-1990 + 29.5= लगभग 2019 से 2020 के दौरान पहला Saturn return होगा) अर्थात यह पहली Saturn Return window होगी। 

4. ध्यान दें कि शनि कभी-कभी रेट्रोग्रेड (पछे चलना या वक्री चाल) भी करता है, जिससे शनि वापसी के समय का थोड़ा आगे-पीछे होना  लाजिमी है। सटीक गणना के लिए शनि के वक्री होने के समय का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए Saturn return calculator का सहारा लिया जा सकता है।

5. प्रभावों की शुरुआत को ध्यान में रखें कि मात्रा (exact degree) भी मायने रखती है, शनि जब जन्म समय की स्थिति के करीब पहुंचता है तो पहले से ही अपना प्रभाव दिखाने लगता है। 

व्यावहारिक टिप्स एंड Saturn Return Remedies, इसका सामना कैसे करें 

Saturn return in kundli
Saturn return in kundli

मैं यहाँ कुछ व्यावहारिक सुझाव देने का प्रयाश कर रहा हूँ, ताकि आपके जीवन में अगर यह समय आये तो इस का सही से उपयोग कर सकें-

  • आत्म-निरीक्षण करें- शांत रहकर, थोड़ा रुककर विचार करें, अपनी ज़िन्दगी को पीछे मुड़कर देखें, क्या सब कुछ वही है जो आप चाहते थे?
  • लंबी अवधि के लिए चिन्तन करें- सोचें, दस-बीस साल बाद अपनी स्थिति क्या होगी, उसके लिए किस प्रकार की तैयारी करनी है विचार करें। 
  • Education एंड Skill को अपडेट करें- अगर आपको लगता है कि आगे बढ़ने के लिए आपका करियर कुछ और मांग रहा है, तो यह एकदम उचित समय है, आगे बढ़ें। 
  • रिश्तों का आकलन करें-  यह उचित समय है कि- क्या आपका साथी, आपके लक्ष्य, आपके आगे बढ़ने में helpful हैं?
  • फाइनेंसियल सुरक्षा पर ध्यान दें- जैसे कि saving, investment, Health Insurance इत्यादि पर स्पष्ट रणनीति बनाएं। 
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें- शनि वापसी का समय गठिया, जोड़ों, हड्डियों आदि से भी जुड़ा है, इनका खाश ध्यान रखें। 
  • संयम और आध्यात्मिकता अपनाएं- इस दौरान योग और मेडिटेशन करें, शांत रहकर समय व्यतीत करें, शनि की ऊर्जा को अपनी हेल्प में बदलें। 
  • उपाय और हरदिन अभ्यास- वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से शनि चालीसा, मंत्र इत्यादि के साथ शनि की उपासना करें, शनिवार के दिन  व्रत करें, कमजोरों जरूरतमंदों की सेवा करें, ये सब आपकी मदद करते हैं।

राशियों के अनुसार Saturn Return का असर (सभी Ascendants और Signs के लिए)

आइए नीचे देखते हैं कि जीवन में Saturn की वापसी आपकी राशि (Ascendant/Sun Sign/Zodiac) में किस प्रकार से असर डालती है-

1. Saturn Return in Aries (मेष राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN ARIES

मेष राशि वाले व्यक्ति स्वयं में दृढ़ता के साथ leadership roles और courage वाले बदलाव देखेंगे। पिछले कर्मों के कारण इनके अंदर guilt, anxiety, self-doubt हो सकती हैं। इस समय कोशिश करें कि अपने आवेग को संतुलित रखा जाए।

आप खुद को साबित करना चाहेंगे। अचानक यह महसूस हो सकता है कि पुरानी छवि नहीं चल रही। जैसे कि करियर में नया स्टार्ट-अप, या नौकरी छोड़कर अपनी खुद की राह चुनना। आप बिना फल की कामना के अपने कार्यों को धर्मानुसार करते रहें। मंगल के प्रभाव वाली इस राशि में शनि के प्रभाव जीवन की दिशा बदल सकते हैं। 

2. Saturn Return in Taurus (वृषभ राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN TAURUS

इस राशि में यह स्थिति स्ट्रक्चर, financial security, और long-term stability का पढ़ाव है। इस समय व्यक्ति के पैसे, values, और comfort zone इत्यादि के परिक्षण होंगे। जातक को स्वयं को संभाल कर आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखनी होगी।

विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां शनि से सुरक्षा-और-संपत्ति का महत्व बढ़ता है। सवाल  आप पूछेंगे ‘मुझे किस तरह की स्थिरता चाहिए?’ घर-खरीद, निवेश की योजना बनाना, पुराने खर्चों की सफाई करना। 

3. Saturn Return in Gemini (मिथुन राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN GEMINI

इस राशि में Saturn return कैरियर, learning और communication में सच से रूबरू करेगा। Relationships में truth और loyalty का खुलासा करेगा। संवाद, शिक्षा, बहुआयामी काम का महत्व बढ़ेगा। आप खुद को दोहराना नहीं चाहेंगे।

एक ही दिशा को चुनना होगा, जैसे कि दो-काम कर रहे थे, अब एक पर फोकस करना या सार्वजनिक वक्ता बनना। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती बनाए रखने की कोशिश को कमजोर न पड़ने दें। परिवार में विश्वास बनाए रखें। 

4. Saturn Return in Cancer (कर्क राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN CANCER

जब शनि का कर्क राशि में दुबारा आगमन होता है तो यहाँ इस राशि के व्यक्ति की घर, परिवार, और emotional security टेस्ट होती है। इस स्थिति में कुछ इस प्रकार के सवाल उठेंगे जैसे कि ‘मेरा घर कहां है?’ मैं कौन हूँ? इत्यादि।

वास्तव में यहां शनि परिवार-घर, भावनात्मक सुरक्षा और जड़ों से जुड़े प्रश्न लेकर आता है, जैसे कि माता-पिता की देखभाल, अपना घर बनाना-खरीदना, पुरानी भावनात्मक जड़े छोड़ना इत्यादि। मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय जितना calm रहोगे उतना नकारात्मक प्रभाव कम पड़ेगा। 

5. Saturn Return in Leo (सिंह राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN LEO

यहाँ शनि की वापसी व्यक्ति को Creativity, ego और self-worth को लेकर चुनौती देती है। इस स्थिति के कारण ये लोग Fame और validation के पीछे भागते हैं और फिर authentic self में आते हैं। कार्य कुशलता और लगन से किये गए प्रयत्न सफल होते है, जबकि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुक्सान पहुंचाती है।

यह समय आपकी स्वयं की छवि, सृजन-शक्ति, लीडरशिप और दिखावे के पीछे छुपे असली अर्थ को खोजने का है जैसे कि सोशल मीडिया-बनाने वाला था? अब वास्तविक काम करना शुरू करें। वास्तव में यह वो समय है जब शांति और विवेकशीलता आपको दौड़ में बनाए रख सकती है।  

6. Saturn Return in Virgo (कन्या राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN VIRGO

जब शनि इस राशि में अपना समय दोहराता है तो इस राशि के प्रभाव वाले जातक के जीवन में Service, health, और self-discipline के मुद्दे विशेष रूप से प्रभावित होते हैं। पूरी पूरी सम्भावन रहती है की इस समय Purity, work-ethic और fitness routine इत्यादि में बदलाव देखने को मिलें।

यह समय सेवा-मुखी, विश्लेषक, स्वास्थ्य या रोजमर्रा की आदतों में सुधार का है, जैसे कि हेल्थ रूटीन अपनाना, काम में प्रणाली लाना, छोटे-छोटे बदलाव बड़े परिणाम दे सकते हैं। बुध के प्रभाव वाली इस राशि का बस एक ही धर्म है की इस समय बुद्धि और मन को संतुलित रखते हुए निर्णय ले। 

7. Saturn Return in Libra (तुला राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN LIBRA

तुला राशि में बनने वाली इस स्थिति में जातक की पार्टनरशिप, निष्पक्षता, और relationship dynamics महत्वपूर्ण  रोल निभाते हैं। आपके जहन में Balance और justice के सवाल आएंगे। इस समय संबंध-साझेदारी, न्याय, सौंदर्य-प्रश्न सामने आते हैं। आप देखेंगे कि कौन-साझेदारी स्वस्थ है और कौन नहीं, जैसे कि व्यापार-साझेदारी पुनर्स्थापित करना या ब्रेक-अप का निर्णय लेना।

इस समय इन लोगों के जीवन में जीवनसाथी का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाएगा। नकारात्मक विचारो के प्रभाव से बचे रहने की जरुरत होगी। इस समय अपने कार्यों में गति लेकर आएँगे तो,परिणाम शुभ और सकारात्मक प्राप्त होंगे।   

8. Saturn Return in Scorpio (वृश्चिक राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN SCORPIO

इस राशि में शनि रिटर्न जातक के Transformation, secrets, और emotional depth को प्रभावित करता है। इस स्थिति में अक्सर पुरानी चीजें खत्म होती है और renewal जीवन में आता है।

यहां शनि के होने से गहराई, आध्यात्मिक खोज, अंतर्वलन की ओर झुकाव बढ़ता है। आप छुपी शक्तियों का सामना कर सकते हैं। जैसे कि मनोविज्ञान-काउंसलिंग की ओर जाना, अपनी भयावस्था से सामना करना इत्यादि। इस समय पर आपको कार्यशील रहने की आवश्यकता होगी आपके कर्म वृद्धि की ओर ले जाएंगे।

9. Saturn Return in Sagittarius (धनु राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN Sagittarius

यहां शनि का दोबारा आना व्यक्ति के Freedom, beliefs, और higher learning, यात्रा, ज्ञान, और family matters test होते हैं। जातक के लिए यह समय दर्शन-शिक्षा, विदेश, बढ़ती सोच, खुद का Truth खोजने का है। जैसे कि विदेश में जाना, शिक्षा में मास्टर्स करना, जीवन में सच्ची यात्रा को चुनना इत्यादि।

इस समय आपका व्यवहार और आपके संबंध बहुत मायने रखते हैं। कर्तव्य का पालन करते रहे और अपने कर्म को सुधरे निश्चित की आपको शनि यहां लाभ देगा।

10. Saturn Return in Capricorn (मकर राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN CAPRICORN

इस राशि में शनि की वापसी Ambition, कैरियर, और legacy पर ध्यान केंद्रित करती है। इस समय Society के लिए आपकी responsibility ज्यादा महसूस होती है। 

शनि स्वभावतः स्वयं का राजा होता है। यहाँ इस समय आपके अंदर पारिवारिक जिम्मेदारी, वयस्कता, करियर की बड़ी जिम्मेदारी सामने आएंगी, जैसे कि किसी प्रकार की लीडरशिप लेना, एकदम से परिवार-की ज़िम्मेदारी उठाना, समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाना इत्यादि। आपके द्वारा किए गए अच्छे कर्म के कारण यह समय आपको समाज में रुतबा हासिल करने में सहायक होगा।

11. Saturn Return in Aquarius (कुंभ राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN AQUARIUS

इस राशि में शनि रिटर्न जातक के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं जैसे कि Innovation, groups और collective goals पर असर डालता है। Unconventional life path, community की तरफ रुख होने की संभावना बनेगी।

वास्तव में देखा जाए तो यह समय समूह, समाज, इनोवेशन और बदलती सोच का है। आप पुराने-पारंपरिक सिस्टम से हटकर कुछ नया करना चाहेंगे जैसे कि सोशल स्टार्ट-अप, तकनीकी काम-करना, समूह में नेतृत्व करना इत्यादि।

12. Saturn Return in Pisces (मीन राशि में शनि की वापसी)

SATURN RETURN IN PISCES

मीन राशि में शनि वापसी का अर्थ है सपनों की प्रकृति में reality के clash का होना। जातक के illusions और boundaries ज़्यादा साफ हो जाती हैं। इस दौरान ऐसे व्यक्तियों के Emotional strain, spiritual questioning common हैं‌‌। अगर आपका Saturn return मीन का है तो अपनी सीमाएं तय करिए। स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता दीजिए। 

मीन में शनि-रिटर्न अक्सर सहजता के साथ नहीं आता क्योंकि मीन शनि स्थिरता और संरचना के साथ रचनात्मक, भावनात्मक राशि है। यहाँ सपनों के साथ वास्तविकता का टकराव होगा। अब तक फैले हुए काम जैसे कि संगीत, कला इत्यादि को अब व्यवस्थित व्यवसाय में बदलना है।

Saturn Return in All Ascendants या Sun Sign का Saturn Return व्यक्ति की जिंदगी का सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है। अगर आप अपनी कुंडली में Saturn की position जानते हैं तो अच्छे से आने वाले समय की तैयारी कर सकते हैं।

Conclusion- जीवन में शनि का दोबारा आगमन आध्यात्मिक प्रेरणा और कर्मों का विश्लेषण है 

Saturn Return आपको खुद-ब-खुद बड़ा और मजबूत बनने को मजबूर करता है। आपको बच्चकानी सोच से उभार कर परिपक्व व्यक्ति में बदलता है। यह follower से solopreneur और superficial से soulful की ओर ले जाता है। 

मैं अपने clients और खुद अपने दैनिक जीवन में ये देखता हूँ कि अगर आप ज्योतिषीय टिप्स अपनाते हैं, हमारे lessons को समझते हैं, और अपने karma की सच्चाई से आँख नहीं चुराते हैं, तो Saturn Return आपकी जिंदगी का सबसे empowering phase बन जाता है।

अगर आपके जीवन में Saturn Return हुआ है तो आपके अनुभव क्या रहे हैं? हमारे साथ साझा जरूर कीजिये। अपने विचारों को कमेंट में जरूर लिखिए।

अगर आपको कुंडली में शनि की प्रकृति से जुड़े पहलुओं और Remedies को जानना है तो हमसे कॉन्टेक्ट कीजिये। अगर आपको Article पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ share करें। इसके अलावा Explore करें हमारी website के अन्य जीवन बदलने वाले ज्योतिषीय लेख, जो आपकी spirit और कर्म की growth में helpful होंगे।

FAQs

What happens in your Saturn return?

Whenever Saturn returns, it brings about changes in the life and personal growth. First time it typically occurs between the ages of 27 and 30.

At what age is your Saturn return?

A human’s lifespan is generally considered to be 100 years, and accordingly, Saturn returns to its original position at the time of birth three times during a lifetime. This means that it first appears between the ages of 27 and 30, then again around the age of 60, and finally around the age of 85 to 90.

क्या 27 पर सभी का शनि लौट रहा है?

27 से लेकर 30 के बीच की उम्र में शनि सब की लाइफ में वापिस अपने उसी स्थान पर आता है जहाँ जातक के जन्म के समय था।

Saturn Return क्या सच में relationship breakups करवाता है?

नहीं, ऐसा पूर्ण रूप से सत्य नहीं है। शनि कर्म और न्याय का देवता है अर्थात यह आपके कर्मों के अनुसार फल देता है। अगर आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में तनातनी चल रही है या अविश्वाश की भावना है तो यह इस समय मामले का न्याय करता है अगर अलगाव ही उपाय है तो निश्चित ही breakups करवाता है।

पहला Saturn Return कब होता है?

जीवन में पहली बार यह घटना आमतौर पर जन्म के 27-30 साल बाद और फिर 58-60 साल की उम्र में और अंत में 90 साल के पास घटती है। इस प्रकार पुरे जीवन काल में 3 बार Saturn Return होता है.

क्या सभी के लिए Saturn Return painful होता है?

कदापि नहीं, अगर आपने अपने कर्म और जिम्मेदारी सत्यता और निष्ठा के साथ निभाई है तो शनि का वापिस आपके जीवन में आना आपके लिए rewards और clarity ला सकता है।

शनि से डरना चाहिए या अपनाना चाहिए?

मेरी समझ में ये नहीं आता अगर आप कर्मवीर और जिम्मेदार इंसान हैं तो, “शनि से क्यों डरना” डरना उसे चाहिए जो बुरे कर्म करता है, भले लोगों को हानि पहुंचाता है। अगर सैटर्न रिटर्न के दौरान कोई बुरा परिणाम भी प्राप्त होता है तो उसे सीख मानकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

हमारा एक मात्र उद्देश्य है आप तक सही जानकारी पहुंचाना। यह पूर्ण रूप से उपयोगकर्ता पर निर्भर है कि दी गई इस जानकारी को किस प्रकार उपयोग करता है। हमारी प्रार्थना है कि उपयोगकर्ता इसे केवल जानकारी समझकर ही ग्रहण करें, इसके अलावा, इस जानकारी के किसी भी प्रकार के उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता है।

  • 📘 ज्योतिष पीयूष -पंडित कल्याण दत्त शर्मा
  • 📘 ज्योतिष तत्वांक -गीताप्रेस
  • 📘 भारतीय ज्योतिष -पीएन.राधाकृष्ण श्रीमाली
  • 📘 भृगु संहिता पद्धति -भगवानदास मित्तल
  • 📘 बृहत्पाराशर होराशास्त्र -महर्षि पराशर
  • 📘 फलदीपिका -श्री मंत्रेश्वर
  • 🔗 हिंदी लेखन गूगल इनपुट टूल

मनोज आचार्य जी एक ज्योतिषी और कन्टेंट राइटर हैं। इन्होंने Master of Art in Jyotish Shastra and Master of Art in Mass communication की डिग्री प्राप्त की है और दोनों क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखते हैं। आचार्य जी ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हजारों कुंडलियों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के द्वारा गहन विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा आचार्य जी अन्य विषयों जैसे कि पत्रकारिता, ट्रेवल, आयुर्वेद, अध्यात्म, सामाजिक मुद्दों, हेल्थ आदि पर भी अपने विचार लेखों के माध्यम से साझा करते रहते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks