🔴 आज का राशिफल

vande mataram vande mataram गीत:150 साल पुरानी Controversy

Last Updated on दिसम्बर 10, 2025

2025 में वंदे मातरम् (Vande mataram vande mataram) गीत के जन्म को लगभग 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, क्योंकि यह कविता 1870 के दशक में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने रची थी। यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के चरणों में रखी गई भावपूर्ण प्रार्थना और स्वाभिमान की घोषणा है, जिसने गुलामी के अंधेरे में करोड़ों भारतीयों के मन में प्रकाश की लौ जलाई।

09 दिसम्बर 2025 जब संसद में ‘vande mataram debate in parliament’ के नाम पर 150 वर्ष पूरे होने पर खास चर्चा हुई, तो सवाल उठा कि जो गीत कभी आज़ादी का शंखनाद था, वही आज विवाद और राजनीति का विषय क्यों बन गया है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘vande mataram lyrics’ केवल एक रचना नहीं, बल्कि आंदोलन की नब्ज थे, जुलूसों, सभाओं, कारागारों और फाँसी के तख्तों तक यही स्वर क्रांतिकारियों के होंठों पर थे, वन्दे मातरम!

यह केवल एक गीत नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। इसकी महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत की संसद के शीतकालीन सत्र में दस कीमती घंटे इसी गीत पर चर्चा के लिए आवंटित किए गए हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत ‘राष्ट्रीय नारा’ बन गया था और आज भी यह भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक बना हुआ है।

List of Contents

वंदे मातरम् का वास्तविक इतिहास- एक उपन्यास से निकली क्रांति

Bankim Chandra Chatterjee
Bankim Chandra Chatterjee

कुछ विद्यार्थी इंटरनेट पर अक्सर सर्च करते हैं कि Vande vande mataram kisne likha tha? इतिहासकारों के अनुसार ‘Vande Mataram’ गीत मूल रूप से 1872–1875 के बीच बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया। यह पहली बार 1875 में ‘बंगदर्शन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ था, और बाद में यह उनके बंगाली उपन्यास ‘आनंदमठ’ (1882) में विस्तृत रूप से प्रकाशित हुआ। इसी दौरान इस गीत को वास्तविक लोकप्रियता और एक व्यापक संदर्भ तब मिला, जिससे पढ़े-लिखे समाज में यह तेज़ी से फैला।

‘आनंदमठ’ का कथानक संन्यासी विद्रोह की पृष्ठभूमि पर आधारित था और उसमें भारत को देवी-स्वरूप मातृभूमि के रूप में देखा गया, इसी संदर्भ में ‘वंदे मातरम्’ को पात्रों के भावनात्मक और आध्यात्मिक नारे के रूप में रखा गया। उपन्यास में इसे शामिल करने का उद्देश्य केवल साहित्यिक सौंदर्य नहीं था, बल्कि एक ऐसे सांस्कृतिक मंत्र का सृजन करना था जो हिंदू-मुस्लिम, बंगाली-अबंगाली सबको एक बड़ी भारतीय पहचान के तहत जोड़ सके।

यह गीत एक संन्यासी भवानंद द्वारा गाया जाता है। ‘आनंदमठ’ संन्यासियों के एक समूह की कहानी है जो ‘माँ भारती’ की सेवा को अपना परम धर्म मानते हैं। उपन्यास में माँ की तीन मूर्तियाँ भारत के तीन स्वरूपों को दर्शाती हैं। अतीत की गौरवशाली माता, वर्तमान की पीड़ित माता और भविष्य की पुनर्जीवित माता। इसी संदर्भ में, गीत को उपन्यास में शामिल करना एक स्वाभाविक और शक्तिशाली कलात्मक निर्णय था, जिसने एक साहित्यिक रचना को राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बना दिया।

अगर आपको ये लेख अच्छा लग रहा है तो आप हमारे अन्य विषयों जैसे की ज्योतिष सीखें, हेल्थ एंड वेलनेस, Autophagy, सेक्सुअल वॉयलेंस इत्यादि को भी पढ़ सकते हैं।

संपूर्ण Vande Mataram Vande Mataram गीत का अर्थ, पंक्ति दर पंक्ति आध्यात्मिक व्याख्या

वंदे मातरम् गीत संस्कृत और बांग्ला भाषा के मिश्रित भाषा में लिखा गया है। इसके पहले दो पद संस्कृत में हैं, जिन्हें आधिकारिक राष्ट्रीय गीत के रूप में मान्यता प्राप्त है। आइए, पहले इन पंक्तियों के गहरे अर्थ को समझते हैं-

आधिकारिक राष्ट्रीय गीत की पंक्तियाँ (vande mataram lyrics in hindi)

“वंदे मातरम्”- इसका सीधा अर्थ है ‘मैं आपका वंदन करता हूँ, हे माता!’। यहाँ ‘माता’ से तात्पर्य मातृभूमि भारत से है।

“सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम्”- यह भारत को जल से समृद्ध, फलों से लदी हुई और दक्षिण के मलय पर्वतों की वायु से शीतल बताती है।

“शस्यश्यामलां मातरम्”- यह पंक्ति हमारी धरती को फसलों से हरी-भरी (श्यामल) वर्णित करती है।

“शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीम्”- यहाँ रातों का वर्णन है, जो चमकती चाँदनी से उल्लसित होती हैं।

“फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीम्”- यह धरती का चित्रण है जो खिले हुए फूलों और वृक्षों की शाखाओं से सुशोभित है।

“सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्”- मातृभूमि को सदा हँसती हुई और मधुर बोलने वाली कहा गया है।

“सुखदां वरदां मातरम्”- अंत में, माता को सुख देने वाली और वरदान देने वाली कहकर संबोधित किया गया है।

गीत के बाद के अंश, जो बांग्ला में हैं, मातृभूमि की शक्ति और देवी के विभिन्न रूपों (जैसे दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती) के साथ उसकी पहचान को दर्शाते हैं। यह गीत मातृभूमि की प्राकृतिक सुंदरता के वर्णन से शुरू होकर एक शक्तिशाली, रक्षक देवी के रूप में उसकी पूजा तक जाता है।

वन्दे मातरम गीत की वो पंक्तियाँ जो राष्ट्रीय गीत में शामिल नहीं हैं (बांग्ला से राष्ट्र गीत इन हिंदी)

“सप्त कोटिकण्ठ कलकला निनाद कराले”- जिस माँ के सात करोड़ कंठों से कल-कल की गूंज सुनाई देती है।

“द्विसप्तकोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले”- जिसकी चौदह करोड़ भुजाएँ कठोर औज़ारों (या वीरता के प्रतीकों) से युक्त हैं।

“अबला केन मा एत बले!”- ऐसी माँ को कौन अबला कहेगा?

“बहुबल धारिणीम्नमामि, नमामि तारिणीं”- जो अपार बल की धारिण किये है, मैं उस माँ को नमन करता हूँ जो हमें तारने वाली है।

“रिपुदलवारिणीम्मातरम्।।”- जो शत्रु दलों का नाश करने वाली है।

“वंदेमातरम्।”- ऐसी माँ को मेरा नमन है।

“तुमि विद्या तुमि धर्म, तुमि हृदि तुमि मर्म”- तुम ही विद्या हो, तुम ही धर्म हो, तुम ही हमारे हृदय में बसती हो, तुम ही हमारे जीवन का सार हो।

“त्वंहि प्राणाः शरीरे।”- तुम ही शरीर की प्राण-शक्ति हो।

“बाहुतेतुमि मा शक्ति, हृदये तुमि मा भक्ति”- हमारी भुजाओं में शक्ति भी तुमसे ही आती है, हृदय में जो भक्ति और प्रेम है, वह भी तुम्हारी ही छाया से उपजा है।

“तोमारई प्रतिमागडि मंदिरे-मंदिरे।।”- माता, हर मंदिर में तुम्हारी ही प्रतिमा स्थापित है।

“वंदेमातरम्।” हे माँ, आपको मेरा नमन है।

“त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी”- तुम ही दुर्गा हो, जो दसों प्रहरण (हथियार) धारण करती हो।

“कमलाकमलदलविहारिणी”- तुम ही कमला (लक्ष्मी) हो, जो कमल दल पर विराजमान रहती हो।

“वाणीविद्यादायिनी, नमामि त्वाम्”- तुम ही वाणी हो, जो ज्ञान और विद्या प्रदान करती हो। मैं आपको नमस्कार करता हूँ।

“नमामिकमलाम् अमलाम् अतुलाम्”- जो निर्मल, पवित्र और अतुलनीय हैं, मैं उस लक्ष्मीस्वरूपा कमला माता को नमन करता हूँ।

“सुजलाम्सुफलाम् मातरम्।।”- वह माँ जो शीतल जलों और उत्तम फलों से भरपूर है।

“वंदेमातरम्।”- मेरा आपको नमन है।

“श्यामलाम् सरलाम् सुस्मिताम् भूषिताम्”- जो श्याम वर्ण की है (हरियाली से आच्छादित) और स्वभाव से सरल है, जो मधुर मुस्कान से शोभित है, और अलंकारों से सुसज्जित है।

“धरणींभरणीं मातरम्।।”- आप सबको धारण करने वाली और सबका पोषण करने वाली हैं।

“वंदेमातरम्।”- मैं आपको नमन करता हूँ हे माँ।

रवीन्द्रनाथ टैगोर और वंदे मातरम्  

Rabindranath Tagore
Rabindranath Tagore

रवीन्द्रनाथ टैगोर का नाम ‘vande mataram lyrics’ से गहराई से जुड़ा है, क्योंकि 1896 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन (कलकत्ता) में इसका पहला प्रसिद्ध सार्वजनिक गायन किया। यह प्रस्तुति उस समय के राष्ट्रीय नेतृत्व और जनता के लिए भावनात्मक अनुभव थी, जिसने वंदे मातरम् को बंगाल से पूरे भारत की चेतना में पहुँचा दिया था।

टैगोर ने बाद में इस गीत के लिए स्वर-संगीत भी दिया और फिर समय के साथ अलग-अलग संगीतकारों ने इसकी धुनों में परिवर्तन व रूपांतरण किए, ताकि यह सभाओं, स्कूलों और रेडियो प्रसारण के लिए उपयुक्त हो सके। 1937 में जब इस गीत के कुछ हिस्सों पर आपत्तियाँ उठीं, तब टैगोर ने स्वयं सुझाव दिया कि केवल शुरुआती दो अंतरे राष्ट्रीय उपयोग के लिए अलग से मान लिए जाएँ, जिससे गीत की आध्यात्मिकता बनी रहे और किसी समुदाय की धार्मिक संवेदनाएँ भी न आहत हों।

स्वतंत्रता आंदोलन को प्रज्वलित (जन जन तक प्रचारित और प्रसारित) करने वाला मंत्र ‘वंदे मातरम्’

1905 के बंग-भंग (Partition of Bengal) के विरोध और स्वदेशी आंदोलन के दौरान ‘Vande Mataram’ सचमुच लोगों की साँस बन गया था। ये भी कह सकते हैं की एक चिंगारी बन गया था। जुलूसों में, बॉयकॉट के आह्वान में, विदेशी कपड़ों की होली में, उसी गीत के स्वर लहराते थे, जिससे ब्रिटिश सत्ता को एहसास हुआ कि यह केवल कविता नहीं, एक राजनीतिक शक्ति बन चुका है।

इसी कारण ब्रिटिश सरकार ने कई जगहों पर ‘Vande Mataram’ के सार्वजनिक गायन व नारे पर पाबंदियाँ लगाईं और इसे ‘उत्तेजक’ व ‘राजद्रोही’ भावनाओं से जोड़ा। गदर पार्टी, अनुषीलन समिति, युगांतर और बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फ़ौज जैसे संगठनों के लिए यह गीत केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि शपथ जैसा था, जिसे सुनकर युवा हँसते-हँसते जेल और फाँसी की ओर बढ़ते थे।

  • ब्रिटिश पाबंदी और प्रतिरोध- इसकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ब्रिटिश सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में इस गीत पर रोक लगा दी। लेकिन विद्यार्थियों ने गिरफ्तारी और दंड की परवाह किए बिना इसे गाना जारी रखा।
  • क्रांतिकारियों का विरोध मंत्र- यह गीत अनुशीलन समिति, युगांतर जैसे क्रांतिकारी समूहों की प्रेरणा बना। इंग्लैंड में मदनलाल धींगरा को फाँसी देने से पहले उनके अंतिम शब्द ‘वंदे मातरम्’ ही थे।
  • अंतरराष्ट्रीय पहचान- 1907 में जर्मनी के स्टुटगार्ट में भीकाजी कामा ने जब पहली बार भारत का तिरंगा फहराया, तो उस पर ‘वंदे मातरम्’ शब्द अंकित थे। गदर पार्टी और बाद में आज़ाद हिंद फौज के सिपाहियों के लिए भी यह गीत प्रेरणास्रोत बना था।

संविधान सभा में वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गीत का दर्जा  

Bharat Mata, vande mataram meaning
Bharat Mata

स्वतंत्रता के बाद संविधान सभा में यह महत्वपूर्ण प्रश्न उठा कि ‘जन गण मन’ के साथ ‘वंदे मातरम्’ को क्या दर्जा दिया जाए और ‘Vande mataram missing stanzas’ को लेकर आधिकारिक रुख क्या हो। लंबे विचार-विमर्श के बाद यह सहमति बनी कि ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान होगा और ‘Vande Mataram’ को राष्ट्रीय गीत (national song) के रूप में सम्मानित दर्जा दिया जाएगा।

सरकारी और विद्वत स्रोतों में दर्ज विवरण के अनुसार, 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा ने सर्वसम्मति से वंदे मातरम् को भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया। केवल पहले दो संस्कृत भाषा वाले अंतरे ही आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किए गए, क्योंकि इनमें मातृभूमि की प्रकृति, सौंदर्य और आध्यात्मिक गुणों का वर्णन है, जबकि आगे की पंक्तियों में प्रयुक्त कुछ धार्मिक प्रतीकों पर उस समय भी बहस थी।

नेहरू, पटेल और अम्बेडकर सहित कई नेताओं की चिंता थी कि नए भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सभी समुदायों के लिए सहज स्वीकार्य हो, इसलिए ‘Vande mataram controversy’ को संतुलित कर, एक व्यावहारिक समाधान निकाला गया, सम्मान भी, और समावेशन भी। हालाँकि, इसके बावजूद आज भी भारत के मुस्लिम समुदाय का एक हिस्सा ‘वंदे मातरम्’ बोलने या इसे गाने से कतराता है।

वंदे मातरम् से जुड़े विवाद- तथ्य बनाम धारणाएँ  

‘Vande mataram controversy 2025’ हो या बीते दशकों की बहसें, मुख्य आपत्तियाँ धार्मिक, भाषाई और राजनीतिक आधार पर रही हैं। कुछ मुस्लिम संगठनों ने देवी-उपासना वाली पंक्तियों को अपने मत से असंगत बताया, जबकि कुछ भाषा विदों ने संस्कृतनिष्ठ शब्दों की जटिलता की ओर इशारा किया, राजनीतिक स्तर पर इसे कई बार ‘बहुसंख्यक बनाम अल्पसंख्यक’ के चश्मे से देखा गया। 

इतिहासकार बताते हैं कि 1930-40 के दशक में ही इस पर चर्चा हुई और तब भी समाधान यही निकला कि शुरुआती दो अंतरे राष्ट्रीय जीवन में उपयोग हों, बाकी साहित्यिक रूप में सम्मानित रहें, यह निर्णय ‘appeasement’ नहीं, बल्कि विविध समाज में सह-अस्तित्व की व्यावहारिक समझ का परिणाम था।

9 नवंबर  2025 में हुइ ‘vande mataram debate in parliament’ भी एक तरफ राष्ट्र गीत की सभी पंक्तियों को  पूर्ण रूप से अपनाने की माँग है, तो दूसरी ओर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर देखने की चिंता है, ऐसे में संतुलित दृष्टि यही है कि गीत के मूल भाव मातृभूमि के प्रति प्रेम को केंद्र में रखा जाए, राजनीतिक ध्रुवीकरण को नहीं, जो की सवतंत्रता प्राप्ति के साथ ही शुरू हो गया था। 

राष्ट्रीय गीत का सांस्कृतिक प्रभाव- सिनेमा, साहित्य और संगीत में गूँज

वंदे मातरम् की गूँज केवल राजनीतिक रैलियों तक सीमित नहीं रही। इसने भारतीय सांस्कृतिक परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया है। ‘Vande Mataram’ ने सौ से अधिक वर्षों में भारतीय संस्कृति, सिनेमा, साहित्य और संगीत पर गहरा असर डाला है। स्वतंत्रता-पूर्व और बाद की अनेक फिल्मों, रंगमंचीय प्रस्तुतियों, कविताओं और कहानियों में यह गीत या इसका भाव केंद्रीय प्रतीक के रूप में दिखाई देता है, जिससे नई पीढ़ियाँ भी इसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ती रहीं हैं। 

  • सिनेमा में वन्दे मातरम्- 1952 में बनी फिल्म ‘आनंद मठ’ में इस गीत को केंद्रीय स्थान मिला। लता मंगेशकर द्वारा गाया गया यह गीत आज भी रोंगटे खड़े कर देता है। अनेक अन्य फिल्मों और वृत्तचित्रों में इसे शामिल किया गया है।
  • साहित्य में वन्दे मातरम्- अरबिंदो घोष ने इस गीत का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया था। आरिफ मोहम्मद खान ने इसका उर्दू अनुवाद किया। यह गीत अनेक कवियों और लेखकों के लिए प्रेरणा बना।
  • संगीत और विश्व मान्यता- बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वंदे मातरम् दुनिया के सबसे मशहूर दस गीतों में दूसरे स्थान पर था। यह गीत भारतीय शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत दोनों में विभिन्न रूपों में प्रस्तुत किया जाता रहा है।

वर्तमान युग के भारत में वंदे मातरम्  

आज के भारत में ‘वंदे मातरम्’ स्कूलों की प्रार्थना सभाओं, सरकारी कार्यक्रमों, राष्ट्रीय दिवस समारोहों और कई सामाजिक आयोजनों में गाया बजाया जाता है, हालाँकि ‘वंदे मातरम् गायन अनिवार्य’ को लेकर कानूनी रूप से कोई सार्वदेशिक बाध्यता नहीं है। कई राज्यों और संस्थानों ने इसे सम्मानजनक रूप से बढ़ावा देने के लिए नियम या परंपराएँ बनाईं, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार ने समय–समय पर स्पष्ट किया है कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति ज़बरदस्ती से नहीं, स्वेच्छा से ही सार्थक होती है।

युवा पीढ़ी के लिए ‘vande mataram meaning’ आज सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि पहचान का हिस्सा बन सकता है, यदि उसे केवल जबरन नारा बनाकर नहीं, बल्कि कहानी, संदर्भ और भाव के साथ सुनाया जाए। आज के इस  डिजिटल युग में रैप, फ्यूज़न, शॉर्ट्स और reels के माध्यम से भी इस गीत के संदेश, स्वाभिमान, एकता और मातृभूमि के प्रति प्रेम और करुणा को नए अंदाज़ में पहुँचाया जा रहा है, जो heritage और modernity के बीच एक सुंदर पुल बनाता है। 

FAQs- Vande Mataram का इतिहास और Controversy

  • क्या वंदे मातरम एक राष्ट्रीय गीत है?

    हाँ, वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है जिसे 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा ने सर्वसम्मति से नेशनल सांग के रूप में स्वीकार किया था, जिसमे केवल प्रथम 2 संस्कृत भाषा के अन्तरे ही शामिल किये गए थे।

  • क्या हम इस्लाम में वंदे मातरम कह सकते हैं?

    इस्लाम में दो तरह के लोग हैं, एक तबका वंदे मातरम कहने में कोई हर्ज़ नहीं करता है परन्तु एक घोर इस्लामिक तबका है जो इसको बोलने से कतराता है।

  • वंदे मातरम में वंदे का क्या अर्थ है?

    वंदे शब्द का अर्थ है प्रणाम करना या नमस्कार करना, ‘वंदे मातरम’ का मतलब है हे माँ आपको मेरा नमन है, या मैं आपको नमन करता हूँ माता!

  • vande mataram kisne likha tha?

    बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने 1872 से 1875 के दौरान वंदे मातरम गीत की रचना की थी, इसे सबसे पहले बंगदर्शन नमक बंगाली पत्रिका में 1975 में प्रकाशित किया गया था, लेकिन इस गीत को प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने इस गीत को अपने उपंन्यास ‘आनंद मठ’ 1882 में शामिल करके प्रकाशित किया।

  • आनंद मठ की रचना कब हुई थी?

    ‘आनंद मठ’ बंगाली उपन्यास का प्रकाशन 1882 में हुआ था जिसमे वंदे मातरम गीत भी जोड़ा गया था इसी कार यह गीत जन जन तक पहुँच पाया था।

  • rashtriya geet kisne likha

    बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने 1872 से 1875 के दौरान वंदे मातरम गीत लिखा था। इस गीत के केवल पहले 2 छंद ही राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किये गए हैं।

निष्कर्ष- मातृभूमि भारत माता की पवित्र वंदना

भारत की स्वतंत्रता के इतने सालों के बाद भी जब कोई दिल से  ‘वंदे मातरम्, कहता है, तो मन देश प्रेम के भाव से भर जाता है। जुबान से निकला यह स्वर में सिर्फ शब्द नहीं होता है, बल्कि यह एक स्मृति है जो पीढ़ियों की कुर्बानियों और मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा स्पष्ट दिखाई देती है। यही वजह  है कि तमाम ‘vande mataram controversy’, ‘vande mataram debate’ और राजनीतिक मतभेद के बावजूद यह राष्ट्रगीत आज भी उतना ही प्रभावी है, क्योंकि इसकी जड़ें किसी दल या विचारधारा में नहीं, बल्कि वतन की मिट्टी, माँ अर्थात मातृभूमि और हर आम भारतीय की आत्मा से जुडी हुई हैं। 

अक्सर लोगों के जहन में सवाल उभरता है की इतनी विविधताओं के बावजूद भी वो क्या है जो हमें एक रखता है। वह भाषा, जाति या क्षेत्र नही है बल्कि वह एक भाव है- कि ‘यह भूमि हमारी माँ है, वास्तव में दोस्तों, वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं, एक  भारत भूमि की जीवित अनुभूति है। कुल मिलकर देख जाते , यही देशप्रेम की भावना जा देशवासियों के दिलों में जिन्दा रहना। यही इस वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ का सबसे बड़ा संदेश है कि मतभेदों के बीच भी आप भारत को समझना चाहते, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहता हूँ।

अगर आप भी अपने देश से मेरी तरह प्रेम करते हैं और आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर जरूर करें ताकि राष्ट्रीय गीत की सच्चाई से सभी लोग अवगत हो सकें। अगर हमसे कुछ पूछना चाहते हैं या अपने विचार हमारे साथ साझा करना चाहते है तो कमेंट जरूर करें। वंदे मातरम्, जय हिन्द!

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

हमारा एक मात्र उद्देश्य है आप तक सही जानकारी पहुंचाना। यह पूर्ण रूप से उपयोगकर्ता पर निर्भर है कि दी गई इस जानकारी को किस प्रकार उपयोग करता है। हमारी प्रार्थना है कि उपयोगकर्ता इसे केवल जानकारी समझकर ही ग्रहण करें, इसके अलावा, इस जानकारी के किसी भी प्रकार के उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता है।

मनोज आचार्य जी एक ज्योतिषी और कन्टेंट राइटर हैं। इन्होंने Master of Art in Jyotish Shastra and Master of Art in Mass communication की डिग्री प्राप्त की है और दोनों क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखते हैं। आचार्य जी ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हजारों कुंडलियों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के द्वारा गहन विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा आचार्य जी अन्य विषयों जैसे कि पत्रकारिता, ट्रेवल, आयुर्वेद, अध्यात्म, सामाजिक मुद्दों, हेल्थ आदि पर भी अपने विचार लेखों के माध्यम से साझा करते रहते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks