हम लेकर आए हैं आपके लिए Varshik Rashifal 2025, जोकि वर्ष भर की शुद्ध ज्योतिषीय गणनाओं और आकलनों पर आधारित है। पिछला साल चाहे कैसा भी गया हो, उसे भूल जाइए और जो समय चल रहा है उस पर ध्यान दीजिए। हर इंसान की तमन्ना होती है कि उसे मालूम हो जाए कि, आने वाला समय उसके लिए कैसा होगा?
क्या यह वर्ष उसकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा? वह जो करना चाहता है क्या वह कर पाएगा? क्या वह अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएगा? उसकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? करियर और रोजगार में कैसी संभावनाएं रहेंगी? प्रेम संबंधों और रिश्तो में कैसे उतार-चढ़ाव रहेंगे। अगर जानना चाहते हो की 2025 में आपका भाग्य आपका साथ देगा या नही। आपका राशिफल कैसा रहेगा। तो आप एकदम सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ और पढ़िए अपना संपूर्ण Varshik Rashifal 2025।
List of Contents
1. मेष (ARIES)

पारिवारिक Rashifal– परिवार को लेकर मन में चिंता बढ़ेगी। यह चिंता 29 मार्च के बाद और ज्यादा बढ़ने की संभावना रहेगी, क्योंकि इस दिन शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा और वह अपने से आगे वाली और पीछे वाली राशि पर भी अपना गहरा प्रभाव डालेगा, जिससे पारिवारिक परेशानियां उत्पन्न होंगी आप आसानी से सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। कबीले और परिवार में आपका मान सम्मान बढेगा। ये परेशानियां आपको मजबूत और जिम्मेदार इन्सान होने का अहसास कराएंगी। ग्रीष्म ऋतु में संतान को आपकी जरूरत होगी और बारिश के मौसम के बाद कुछ शुभ कार्य परिवार में खुशियां लाएंगे।
करियर और शिक्षा– नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार रहिए। यह वर्ष आपके लिए बहुत तरक्की वाला होगा। आपके कार्य में आपको नई उड़ान प्राप्त होगी। अगर आप टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी हैं तो आपको बेहतरीन नौकरी को चुनने का मौका मिलेगा। कुछ छल कपटों के कारण आपका मन आपको दोराहे पर भटकाने की कोशिश करेगा, परंतु आपको भटकना नहीं है। मन को शांत रखते हुए निर्णय लेना है। शिक्षा की दृष्टि से यह पूरा वर्ष मेष राशि के जातक के लिए अति उत्तम रहेगा।
प्रेम और प्रणय– पत्नी या प्रेमिका के मामले में राहु, केतु और शनि इस वर्ष आपके लिए समस्याएं लेकर आएंगे। शनि की साढ़ेसती के कारण पत्नी या प्रेमिका के साथ रिश्ते बिगड़ने की संभावना बनी रहेगी, हालांकि फागुन मास तक प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको अधिक से अधिक समय अपनी प्रियतमा या प्रीतम के साथ बिताना होगा। 18 मई को जब राहु मीन में प्रवेश करेगा, तभी से केतु के कारण संतान प्राप्ति के लिए किये जाने वाले सभी प्रयास नाकामयाब होने शुरू हो जाएंगे। जुलाई के बाद 5 महीनों तक कुछ दाम्पत्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होंगी, परन्तु निवारण हो जाएगा।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- जब तक शनि 11वीं राशि में है तब तक आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, परंतु जैसे ही शनि 12वीं राशि में प्रवेश करेगा, तभी से आपके ऊपर शनि की साढेसाती शुरू हो जाएगी और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी स्पष्ट नजर आएगा। आप कुछ अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। बीमार होने पर दवाइयां लेने में देरी न करें। साल के सातवें महीने में गर्मी के कारण सेहत पर नकारात्मक प्रभाव होगा। साल के अंत तक स्वस्थ्य स्थिति ठीक हो जाएगी।
आर्थिक स्थिति- 11वें भाव के राहु पर गुरु की दृष्टि के कारण आपकी आय बढ़ेगी। लगभग पूरा वर्ष आपकी वित्तीय स्थिति सुधरती नजर आएगी। वर्ष की शुरुआत धीमी होगी, परन्तु समय के साथ-साथ अच्छी होती चली जाएगी। मेहनत का फल ही मीठा होगा। चैत्र मास में नई कनक की फसल जैसे समृद्धि लेकर आती है वैसे ही यह महीना आपके लिए भी धन लाभ लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए राहु सक्रिय रहेगा। नए निवेश की संभावनाएं खुलेंगी और यात्राओं पर कुछ खर्च होगा।
धर्म और अध्यात्म- मार्च के बाद आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, क्योंकि 12वें भाव में शनि का आगमन आपको धर्म-कर्म, अध्यात्म और योग की तरफ लेकर जा सकता है। विचारों में स्थिरता आपके लिए उत्तम साबित होगी। धार्मिक स्थानों की यात्रा करने की प्रबल इच्छा रहेगी, परंतु व्यस्तता की स्थिति के कारण बार-बार यात्रा के प्रयास असफल होंगे।
सुझाव और उपाय- पारिवारिक सुख शांति के लिए घर में शांति पाठ, भजन कीर्तन करवा सकते हैं। शनि देव की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा और मंगलवार को हनुमान जी का प्रसाद बांटने से लाभ मिलेगा। इष्ट देव और हनुमान जी की पूजा से मानसिक शांति प्राप्त होगी, बिगड़े कार्य बनेंगे। लाल और केसरिया रंग आपके लिए शुभ रहेगा। मंगलवार गुरुवार और रविवार आपके लिए शुभ दिन रहेंगे।
2. वृषभ (TAURUS)

घर परिवार– शनि के प्रभाव के कारण साल का प्रारंभ आपके लिए थोड़ा समस्या देने वाला रहेगा। रिश्तेदारों के साथ थोड़ी समस्याएं बढ़ेगी, और अगर नई-नई शादी हुई है तो आपको समझदारी दिखानी होगी। परिस्थितियों को काबू में रखना होगा, इसके लिए आपको शांत दिमाग से काम लेना होगा। माता के साथ संबंधों में खटास बढ़ सकती है। वर्षा ऋतु का समय परिवार में परेशानियां लेकर आ सकता है और कुछ दुर्घटना इत्यादि की संभावना भी उत्पन्न हो सकती है।
करियर और शिक्षा– 10वें और 11वें भाव पर राहु का प्रभाव रहने के कारण करियर और शिक्षा के हिसाब से यह साल आपके लिए शुरुआती महीनों में सामान्य और मार्च के बाद से अच्छा रहेगा। पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए यह साल अच्छे परिणाम लेकर आएगा। करियर का चुनाव करते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि राहु के प्रभाव के कारण करियर में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शनि के अच्छे प्रभाव के कारण सरकार में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए भी यह साल लाभकारी रहेगा।
प्रेम और परिणय- वृष राशि के लोग अगर विवाह करने जा रहे हैं तो परिवार के लोगों को साथ लेकर चलें, जिससे नव दंपतियों का जीवन खुशियों भरा रहेगा। आपके कामकाज को लेकर जीवनसाथी के मन में चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा रहेगा। वर्षा ऋतु के दौरान धन संपत्ति के चक्कर में पति-पत्नी या प्रेम संबंधों के साथ खटपट होने के आसार बनेंगे। शनि ग्रह की पंचम भाव पर दृष्टि के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में नासमझी के कारण अविश्वास पनप सकता है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- उदर और लीवर से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है वर्ष के शुरुआती दिनों में परेशानी ज्यादा हो सकती है। वक्री शुक्र आपको फागुन और चैत्र मास में परेशान करेगा, खासकर गर्भवती महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जेष्ठ के महीने में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आपको पेट संबंधी विकारों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खाने-पीने की आदतों पर कंट्रोल करके आप इन समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं, जोकि आपके लिए बड़ा मुश्किल होगा।
आर्थिक स्थिति- साल की शुरुआत में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु मार्च के बाद स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर चित में कुछ असमंजस बना रहेगा। लीगल मैटर्स में सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति से संबंधित जोखिम उठाकर नए कार्य आरंभ करोगे। चैत्र मास के बाद आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। धन-संपत्ति की बढ़ोतरी होगी और व्यवसाय से अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आप व्यवसायी हैं, तो बड़ी सफलता मिलने के आसार बन सकते हैं।
धर्म और अध्यात्म- सत्य की खोज आपको धर्म की राह पर जाने के लिए मजबूर करेगी। अच्छे धर्म गुरु से आपका संपर्क बनेगा, जिससे आपकी धार्मिक उन्नति होगी। जब-जब विपरीत परिस्थितियों उत्पन्न होंगी, तब-तब त्याग की भावना मन पर हावी हो सकती है। सन्यास की राह पकड़ने का मन करेगा, जोकि इस समय असंभव है। परिस्थितियों के अनुकूल होते ही सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। अर्धांगिनी के सत्कर्म आपको कर्तव्य और धर्म से जोड़ कर रखेंगे।
सुझाव और उपाय- शनिवार के दिन शनि चालीसा और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा इनमें से किसी भी एक चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए। नवरात्रों का व्रत आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा क्योंकि आपकी आराध्य मां देवी दुर्गा जी हैं। पूजा व अन्य शुभ कार्य करते समय श्वेत वस्त्र धारण करें जो कि आपके लिए बड़ा ही शुभ रंग है।
3. मिथुन (GEMINI)

परिवार संबंधित Rashifal- वर्ष का प्रारंभिक समय बड़ा ही अच्छा गुजरेगा। संतान से संबंधित बहुत सारी समस्याओं का अंत होगा। घर में कुछ शुभ कार्यों के कारण खुशियों भरा माहौल रहेगा। चैत्र मास के बाद कुछ समस्याओं के कारण परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको ध्यान रखना होगा कि अहंकार को अपने ऊपर हावी ना होने दें, अन्यथा आपके कुछ रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
मीन में शनि के गोचर के बाद शनि की दृष्टि चतुर्थ और सप्तम भाव पर असर डालेगी, जिसके कारण परिवार में स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है, घर के बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा। अन्य बाहरी दिखावे वाले कार्यों को छोड़कर घर परिवार पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।
पेशेवर जीवन और शिक्षा- नौकरी ढूंढने या बदलने के लिए चैत्र मास से पहले का समय अति उत्तम है। मेडिकल फील्ड के लोगों के यह साल बहुत ही अच्छा जाएगा। जॉब करने वालों के लिए पूरा साल परेशानी भरा रह सकता है। पदोन्नति को लेकर चिंता बनी रहेगी। शिक्षार्थियों के लिए इस साल पढ़ाई में अनेक प्रकार से व्यवधान आयेंगे। विदेश में शिक्षा के लिए जाने का योग बनेगा। जून जुलाई और अगस्त ये तीन महीने आपके लिए नकारात्मक प्रभाव वाले रहेंगे। अगर आप व्यापारी या बिजनेसमैन हैं तो वर्षा ऋतु के बाद का समय शुभ रहेगा, कुछ नई डील और नये फैसले अच्छे परिणाम लेकर आएंगे।
प्रेम और परिणय- गुप्त प्रेम प्रसंग से पर्दा उठेगा। परिवार में आपके प्रेम को स्वीकार नहीं किया जाएगा, सारा परिवार आपके खिलाफ हो सकता है। परिवार को मनाने के लिए आपको पापड़ बेलने होंगे। प्रेम विवाह की संभावना बहुत कम बनती दिख रही है। अगर विवाह करना चाहते हैं तो साल का दूसरा भाग आपके लिए अच्छा रहेगा। अवैध संबंधों के कारण तलाक की नोबत आ सकती है, ऐसे संबंधों से बचने का प्रयास करें। महिलाओं को अपने अहंकार को छोड़कर अपने रिश्तों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य सम्बंधित Rashifal- साल के शुरुआती समय में स्वास्थ्य थोड़ा ठीक रहेगा, परंतु बाद में शनि की दृष्टि के कारण आप का स्वास्थ्य बिगड़ने की बहुत ज्यादा संभावना है। आपके अस्वस्थ होने की वजह आपका खान-पान और लापरवाही भरा लाइफस्टाइल होगा। शरीर के मध्य भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। शिक्षार्थियों को शिक्षा का तनाव बना रहेगा। आपको पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। बीपी की समस्या अगर किसी को है तो, समय रहते उसे सावधान हो जाना चाहिए। कुल मिलाकर देखें तो हेल्थ के हिसाब से यह साल सामान्य ही रहेगा। शरद ऋतु के आरंभ होते ही स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
आर्थिक स्थिति- भूमि के क्रय-विक्रय करने से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। फॉरेन में जाकर बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा है। वहां उनको अच्छी खासी कामयाबी हासिल होगी। चैत्र मास के बाद शनि आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आप पर धन की वर्षा होगी। बिजनेस और कैरियर से संबंधित कार्य थोड़ा रुक-रुक कर संपन्न होंगे, परंतु आपकी योग्यता और व्यक्तित्व सब कुछ संभालने के लिए सक्षम है। पैसे की उधारी या उधर का लेनदेन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। वैशाख के बाद नवम् भाव के राहु को ध्यान में रखते हुए हमारी सलाह है कि किसी भी बड़े निवेश से बचने का प्रयास करें अन्यथा पैसा डूब सकता है।
धर्म और अध्यात्म- रोमांटिक मनोस्थिति होने के कारण मिथुन राशि के लोग धर्म और अध्यात्म में भी रोमांच खोजते हैं। ये लोग उन धार्मिक स्थानों पर यात्रा करने का प्रयास करते हैं जहां उन्हें शांति के साथ-साथ रोमांचक दृश्य भी देखने को मिलते हैं। भगवान शिव जी, गणेश जी और श्री कृष्ण जी के प्रति आपकी श्रद्धा और भक्ति अटूट है। आप अध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करना चाहते हैं, इस साल भी शांति के लिए गुरु की खोज जारी रहेगी।
सुझाव और उपाय- भगवान गणेश जी की आराधना करें, दुर्गा माता के नौ रूपों की पूजा भी आपके लिए अति उत्तम रहेगी। आपके आराध्य देव भगवान गणेश जी हैं। प्रतिदिन पीले वस्त्र धारण करके भगवान गणेश जी की वंदना करें। पीला रंग आपके लिए अति उत्तम रहेगा। माता-पिता की सेवा आपके लिए बहुत मंगलकारी सिद्ध होगी। मंगल, गुरु और रविवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
4. कर्क (CANCER)

पारिवारिक स्थिति- वर्ष की शुरुआत में सामाजिक स्थिति शानदार रहेगी। वैशाख से लेकर सावन तक के महीने में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करने से बचें, क्योंकि मांगलिक कार्यों में व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। लोगों को पहचानना होगा। नजदीकी लोगों से आपको नुकसान हो सकता है। आपके खिलाफ बहुत सारे षड्यंत्र किये जा सकते हैं। वर्षा ऋतु के दौरान परिवार में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। शरद ऋतु में परिवार को नए सदस्य के जुड़ने की खुशी मिलेगी।
करियर और शिक्षा- साल का शुरुआती दौर आपके करियर के लिए और नौकरी के लिए उथल-पुथल भरा होगा। हो सकता है कि आपको जोब भी बदलनी पड़ जाए, या आपका तबादला अवांछित जगह पर हो जाए। संभावना यह भी रहेगी कि आप जोब छोड़कर दूसरे किसी व्यवसाय को ज्वाइन करेंगे या अपना ही कोई कार्य शुरू करने का प्रयास करेंगे। आठवें भाव में राहु का आगमन आपके काम बिगाड़ेगा। अपने काम के प्रति आपकी रुचि डगमगा सकती है इसलिए आपको अपने काम के प्रति निष्ठावान बने रहने की जरूरत होगी। भारत से बाहर अगर कोई कार्य आप कर रहे हैं तो आपकी इच्छा अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
प्रेम और प्रणय- शादीशुदा लोगों के लिए यह साल कुछ खास नहीं है। प्रेम संबंधों में भी तकरार होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपसी रिश्तों में वैचारिक भिन्नता नजर आएगी, इसी कारण झगड़े भी हो सकते हैं, क्योंकि मई के महीने में बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि में होगा और राहु का गोचर वृश्चिक राशि में होगा, जिनका नकारात्मक प्रभाव कर्क राशि पर पड़ सकता है। विवाह योग्य बालिकाओं का विवाह फागुन मास में तय करना अच्छा रहेगा। बृहस्पति का गोचर कर्क राशि में होने के बाद शरद ऋतु का समय बहुत अच्छा गुजरेगा, विश्वसनीयता बनाए रखने और बातचीत जारी रखने से पति-पत्नी का प्रेम बढ़ेगा।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- साल का शुरुआती दौर आपके लिए हल्की-फुल्की बिमारियों भरा होगा। वैशाख का महीना आपके स्वास्थ्य के लिए खुशहाली भरा रहेगा। मिथुन राशि में बृहस्पति का गोचर स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा। अष्टम भाव में राहु का गोचर भी स्वास्थ्य को बिगाड़ेगा। दवाइयों पर आपका खर्च बढ़ेगा। सिर दर्द से बचने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा, भरपूर नींद लेनी होगी। मानसिक शांति के लिए जीवन शैली में बदलाव करें और ताजी हवा में रहने का प्रयास करें।
वित्तीय Rashifal- आर्थिक अस्थिरता के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। फागुन मास में अटकी हुई रकम वापस मिलेगी, जिससे आप अपने कार्य में लगाएंगे। जून महीने के बाद काम में तरक्की देखने को मिलेगी और बड़ा धन लाभ होगा। आप शेयर मार्केट से दूर रहें, क्योंकि राहु की स्थिति अच्छी नही है। अगर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना भी है तो लंबे समय के लिए करें। इस साल आपके लिए इनकम के सोर्स सीमित ही रहेंगे। अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें। अगर बिजनेस में कोई पार्टनर है तो उसके साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखें। सबसे बढ़कर पैसे की बचत करें, जो आपकी आर्थिक स्थिरता के लिए बहुत जरूरी है।
धर्म और अध्यात्म- मन की अस्थिरता कंट्रोल करने और शांति का अनुभव करने के लिए धर्म और अध्यात्म का सहारा ले। आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए आपके लिए अपने मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। किसी आध्यात्मिक गुरु के संपर्क में रहना आपके लिए अति उत्तम होगा।
उपाय और सुझाव- आपके आराध्य देव भगवान शिव जी हैं। शिव मंदिर में जाकर पूजा पाठ करना आपके लिए अति उत्तम रहेगा। किसी भी शुभ कार्य में शामिल होने के लिए सफेद वस्त्र धारण करें। बहते जल में जों के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। सोम मंगल और गुरुवार आपके लिए सबसे शुभ दिन रहेंगे। हो सके तो शिव चालीसा का पाठ करें।
5. सिंह (LEO)

सामाजिक और पारिवारिक- इस साल अनेक पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिनके निवारण के लिए आपको अपने प्यारे मित्रों का साथ मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपकी संतान को अच्छे करियर के अवसर प्राप्त होंगे। वर्षा ऋतु का समय आपके लिए थोड़ा खराब हो सकता है, इस समय मित्रों से मनमुटाव की संभावना बन सकती है।
आपकी सामाजिक और पारिवारिक सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान बातचीत से ही संभव है, इसलिए किसी से भी बातचीत करना बिल्कुल भी बंद ना करें। आपका गुस्सा आपके रिश्तों का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए गुस्से पर काबू करें। बातचीत करते समय उचित और मर्यादित शब्दों का प्रयोग करें। अपने पार्टनर पर विश्वास करें। आपका अविश्वासी स्वभाव आपके सगे संबंधियों और परिवार के लोगों के साथ संबंध विच्छेद का कारण बन सकता है। आपके अविश्वासी स्वभाव की वजह से बहुत करीबी दोस्त से दूरी बना सकता है।
रोजगार और शिक्षा Related Rashifal– इस साल जून से पहले का समय आपके लिए बड़ा ही अच्छा रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आपमें आगे बढ़ने की भरपूर ऊर्जा रहेगी। कार्य क्षमता के अनुसार आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। टेक्निकल पढ़ाई करने वाले विधार्थियों के लिए यह साल अति उत्तम है, सफलता आपकी ओर बढ़ रही है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की जरूरत होगी।
इस राशि के लोगों के बहुत सारे ऐसे दुश्मन होते हैं जो गुप्त रहते हैं और गहरा नुकसान पहुंचा सकते हैं। करियर से संबंधित किसी भी निर्णय को जल्दबाजी मे ना लें। अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो मई का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, सफलता आपके कदम चूमेगी।
प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन- साल के शुरुआती तीन महीनों में प्रेम विवाह करने से बचें। यह समय प्रेम विवाह के लिए शुभ नहीं है। विवाह के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह साल अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अच्छी बनेगी। अविवाहितों के लिए यह साल कुछ अच्छा नहीं है। घरवालों के लाख ढूंढने पर भी आपके लिए अभी जीवनसाथी नहीं मिलेगा। कितने भी प्रयास किए जाएं, सफलता की संभावना कम ही रहेगी। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह साल सामान्य ही रहेगा। अप्रैल से जून के महीने में प्रेमियों को सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा, इस समय दोनों में लड़ाई झगड़े के आसार बनेंगे।
संपूर्ण स्वास्थ्य- इस वर्ष आपका स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा। साल के पहले 3 महीनों में स्वास्थ्य थोड़ा खराब भी रह सकता है। इस समय आपको अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह समय थोड़ा सा खराब जाएगा, आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। छठे भाव पर जब भी किसी पाप ग्रह की दृष्टि पड़ेगी तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न होंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होगी। सर्दी की ऋतु में बदन दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पौष्टिक भोजन करना आपके लिए सही रहेगा। स्वस्थ रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने खान-पान में जड़ी बूटियों और गुणकारी खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करें।
आर्थिक Rashifal- यह साल आपके लिए आर्थिक रूप से अति उत्तम रहेगा। आपके रोजगार का विस्तार होगा और अच्छे लोगों से सहायता मिलेगी। व्यवसाय या व्यापार के लिए आसानी से धन मिल जाएगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। यह सही समय है जब आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना रुतबा बढ़ा सकते हैं और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आपको व्यापारिक अनुबंध करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। वर्षा ऋतु के समय किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें, यह समय आपके लिए शुभ नहीं है। साल के प्रारंभिक महीनों में जमीन जायदाद से संबंधित कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, सावधानी से निर्णय लें।
आध्यात्मिक स्थिति- सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। यही कारण है कि धर्म और अध्यात्म का प्रकाश आपको आकर्षित करता है। अपने भटकते मन को शांत करने के लिए आप अध्यात्मिक सत्य को खोजना चाहते हैं। आप योग और ज्ञान का सहारा ले सकते हैं। यह मानसिक रूप से आपको मजबूत बनाएगा। आपके अंदर का दयालु इंसान आपको दीन दुखियों की हेल्प करने के लिए आपको हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
उपाय और सलाह- अपने घर के मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम एक घी का दीपक जरूर जलाएं और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूर्णमासी का व्रत और कथा करना आपके लिए बहुत ही शुभ धार्मिक अनुष्ठान है, क्योंकि भगवान विष्णु नारायण आपके आराध्य देव हैं। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ है इसलिए पूजन के समय कोशिश करें कि सफेद धोती के ऊपर गोल्डन कलर का कुर्ता पहनें, अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। मंगल गुरु और रविवार आपके लिए सबसे शुभ दिन रहेंगे।
6. कन्या (VIRGO) RASHIFAL

कुटुम्भ और समाज- इस साल आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। आपकी ऐश्वर्य से भरपूर जीवन शैली रहेगी। यह भी कह सकते हैं कि परिवार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आप परिवार में बच्चों की परवरिश पर ध्यान देंगे। शनि की वक्री गति हमेशा दुश्मनों की संख्या बढाती है। परिवार के लोगों के बाहरी शत्रुओं से नुकसान पहुंच सकता है इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। सातवें भाव पर राहु का प्रभाव थोड़ा दुखदाई होता, अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शिक्षा और करियर Related Rashifal- साल के पहले 3 महीने पढ़ाई के लिए बहुत अच्छे जाएंगे। इस साल करियर में आपको बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। अपने आप को सिद्ध करने के बहुत सारे मौके आपको मिलेंगे। अपनी फील्ड में आपको बहुत ज्यादा प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के मामले में यह साल थोड़ा कमजोर रहेगा। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाओगे, मन विचलित रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर दूसरे कार्यों में रुचि बनेगी। जो लोग टेक्निकल पढ़ाई कर रहे हैं उनको सफलता आसानी से प्राप्त नहीं होगी, बहुत मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। साल के आखिरी दो महीने पढाई के लिए उत्तम रहेंगे।
शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य- साल के प्रारंभिक महीनों में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलने की पूरी-पूरी संभावना रहेगी, यह सुनिश्चित करना होगा कि उपचार अच्छे से लिया जा रहा हो। कुछ पुरानी बीमारियां जैसे की कब्ज, पेट संबंधी विकार आपको परेशान करेंगे। आपको अपने खान-पान पर बहुत ध्यान देना होगा, खासकर आपको मांसाहार से बचाना होगा। वर्षा ऋतु के दौरान घर में बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी जुकाम से परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य की आंखों का इलाज करवाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के मामले में डॉक्टर के अधिक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, दवाइयों इत्यादि पर खर्च भी कम होगा।
आर्थिक संभावना- यह मजबूत आर्थिक स्थिति का समय रहेगा। परिवार के साथ आप एश्वर्या पूर्ण जीवन का आनंद लेंगे। अगर आप सरकारी या प्राइवेट संस्थान में कार्य करते हैं तो आपको अच्छी खबर प्राप्त होगी, जैसे कि आपकी पदोन्नति या आर्थिक मजबूती की खबर मिलेगी। अगर आप एक व्यापारी हैं तो मई का महीना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, इसमें व्यापार थोड़ा नीचे जाएगा। उसके बाद साल के मध्य भाग में कुछ खर्च बढ़ेंगे और साल के अंतिम समय में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
किसी को भी पैसे उधार पर ना दें, उधार दिए गए पैसे बड़ी मुश्किल से वापस आएंगे। शनि की दृष्टि से आपकी कुंडली में अच्छे योग बनेंगे, संपत्ति से संबंधित अच्छी खबर मिलेगी और आपका भाग्य चमकेगा।
धर्म अध्यात्म- धर्म और अध्यात्म के लिए आपको समय निकालना होगा। आपको मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग साधना का सहारा लेना होगा। घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन करना परिवार में शांति लाएगा, जैसे की रामायण पाठ या भागवत कथा इत्यादि का आयोजन शुभ रहेगा। दान दीक्षिणा करने के भाव से किसी अनाथालय के साथ जुड़ना भी आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।
ज्योतिषीय सुझाव- राहु के प्रभाव को शांत करने के लिए प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना आपके लिए शुभ होगा। भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पूजा करना भी आपको लाभ देगा। जैसे कि मैंने पीछे भी बताया है कि भागवत कथा या राम कथा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे। राशि अनुसार आपके आराध्य देव भगवान श्री गणेश जी हैं तो आपके लिए गणेश स्तुति करना भी लाभदायक होगा। हरा आपका भाग्यशाली रंग है, इसलिए अपने वस्त्रों में कुछ हरे रंग का जरूर शामिल करें। आपके लिए शुभ दिन बुध शुक्र और शनि रहेंगे।
7. तुला (LIBRA)

परिवार और समाज- यह अनचाहे विवादों का साल रहेगा। शुरुआती महीने आपके लिए शुभ रहेंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। पारिवार में अनेक शुभ कार्यों के आयोजन हो सकते हैं। मार्च तक का समय अति उत्तम है। बृहस्पति के मार्गी होते ही अनेक शुभ कार्य होंगे संपन्न होंगे, और बहुत सारी पुरानी समस्याओं के समाधान भी मिलेंगे। अपने माता-पिता की हेल्थ का ख्याल रखना होगा। पांचवें घर में राहु का प्रवेश होने पर पारिवारिक स्थिति थोड़ी प्रभावित होगी, नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। घर के युवाओं और बाल बच्चों पर विशेष नजर बनाए रखें।
शिक्षा और करियर- साल के पहले तीन चार महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति और सामाजिक स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी। आप जॉब कर रहे हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण और बड़े कार्य करने के लिए दिए जाएंगे। वास्तव में यह आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। इस साल किसानों को अच्छी पैदावार मिलने की संभावना रहेगी और अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा। कृषि से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा।
विद्यार्थियों के लिए यह साल बदलाव भरा रहेगा। पांचवें में भाव में राहु का आगमन विद्यार्थियों के ऊपर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए समझदारी से कम लेने की जरूरत पड़ेगी। किसी भी नए क्षेत्र में या नए विषय में जाने के लिए पहले अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले नहीं तो मन विचलित रहेगा और आप बीच में ही पढ़ाई छोड़ सकते हैं। वर्षा ऋतु के बाद पढ़ाई और करियर से संबंधित समस्याएं सुलझ जाएंगी।
प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन- आपके लिए यह साल प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में संवाद बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। अपने रिश्तों के प्रति आपका गहरा भाव रहेगा। फरवरी का महीना बहुत ही शानदार गुजरेगा। तुला आपके लिए आषाढ़ का महीना थोड़ा चिंता भर रह सकता है, जो आपको चिड़चिड़ा बनाएगा। अपनी परेशानियों को अपने प्रिय जनों पर थोपने का प्रयास न करें। अक्टूबर के बाद स्थितियां सुधरने लगेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य स्थिति- वर्ष के आरंभ में आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। कामकाज की व्यवस्था आपको थोड़ा थका सकती है। आपको यात्रा इत्यादि करने में थोड़ी कठिनाइयां महसूस होंगी। जिन लोगों को सांस से संबंधित परेशानियां है उनको थोड़ा सा बचकर रहना होगा। अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव करके स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं। वर्षा ऋतु में अपने लवर का ध्यान रखें, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें क्योंकि आपके लिए यह समय पेट से संबंधित विकार लेकर आएगा। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी, खासकर खून की कमी होने की संभावना हो सकती है।
आर्थिक स्थिति- यह साल आपके लिए आर्थिक उन्नति भर रहेगा। धन और खुशियों की आप पर वर्षा होगी। आपके रुके हुए कार्य होंगे संपन्न होंगे, और रुका हुआ धन प्राप्त होगा, लेकिन संभावना है कि कुछ मामलों में आपको और परिवार को उलझना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का अनैतिक तरीका धन कमाने के लिए प्रयोग ना करें, अन्यथा कानूनी मामलों में फस सकते हैं। शेयर मार्केट से दूर रहें, नहीं तो बड़ी हानि हो सकती है। विलासिता पर खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएगा। बचत करने की नीति आपको सुरक्षित रखेगी। अप्रैल के बाद नवंबर तक पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कुछ समस्याओं का निवारण मिल जाएगा।
अध्यात्म Rashifal– धार्मिक बनने का दिखावा ना करें, आपकी प्रवृत्ति है कि आप जो है नहीं वह बनने की कोशिश करते हैं, जो आपको धर्म और अध्यात्म से दूर कर देता है। मन पवित्र है परंतु चंचल मन आपको धर्म के रास्ते पर जाने से रोकता है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आप ज्यादा ही प्रैक्टिकल मनुष्य है, जो हर चीज को अपने हिसाब से देखने का प्रयास करता है। वास्तव में धर्म को समझने के लिए आप जिस मार्ग का चुनाव करना चाहते हैं, वह आपको अभी मिला ही नहीं है।
सुझाव और उपाय- राशि अनुसार आपके आराध्या देवी दुर्गा और माता वैष्णो है। अपनी आराध्या के लिए नवरात्रों का व्रत करना आपके लिए उत्तम होगा। गौ माता को चारा और अन्न खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। सफेद रंग से आपका गहरा लगाव है, जो कि आपका भाग्यशाली रंग भी है। कोशिश करें कि पूजा पाठ और किसी महत्वपूर्ण आयोजन में एक वस्त्र सफेद जरूर पहनें, यह आप में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करेगा। बुध शुक्र शनि आपकी लिए शुभ दिन रहेंगे।
8. वृश्चिक (SCORPIO)

कुटुम्भ और समाज- इस साल ससुराल पक्ष की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। भाई बहन के साथ आपके संबंध थोड़ा बिगड़ सकते हैं। अपने माता पिता की हेल्थ का विशेष ध्यान रखें, माता पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं। परिवार के लोग आपका सम्मान करेंगे और आपकी भावनाओं को समझेंगे। फागुन मास के बाद दिवाली तक के समय में परिवारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। किसी अनजाने सोर्स से पूरे परिवार को धन प्राप्ति हो सकती है।
करियर में प्रगति- इस साल राहु का राशि परिवर्तन आपको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हुआ नजर आएगा। अगर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं कि आपकी नौकरी लग जाए तो यह साल आपके लिए खुशखबरी वाला हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए विदेश में दिए साक्षात्कार अच्छे जाएंगे, परिणाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। अषाढ़ के महीने में शनि के वक्री होने के कारण प्रतियोगिताओं में समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर आप बिजनेस मैन हैं तो अक्तूबर के आखिरी और नवंबर के पहले सप्ताह में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सर्द ऋतु आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी।
प्रेम और प्रणय- अगर परिवार में विवाह से संबंधित चर्चा चल रही है, तो जनवरी का महीना शुभ संदेश लेकर आ सकता है। प्रेम संबंध पर वासना हावी रहेगी। ऐसी स्थितियों में आप अपने रिश्तो से भी हाथ धो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर अपने साथी के साथ व्यवहार करें। किसी भी प्रकार के अनचाहे मतभेद से बचें। चैत्र और वैसाख के महीने में शनि और मंगल आप पर भारी रहेंगे, जिस से आप के रिश्तो में बिखराव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंध समाप्त भी हो सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने संबंधों में विश्वास बनाए रखें और सावधानी बरतें। अपने संबंधों को बचाने के लिए किसी भी प्रकार के अनचाहे वाद-विवाद से बचना ही आपके लिए सही रहेगा।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के हिसाब से साल का पहला हिस्सा आपके लिए थोड़ा कष्टकारी रहेगा। जब-जब शनि चंद्रमा से चौथी और आठवीं राशि में रहेगा, जिसे ढैया कहते हैं, तो आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। 29 मार्च के बाद जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा तो गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। अगर किसी प्रकार का इलाज चल रहा है, तो इलाज में सफलता मिलेगी।
इस राशि के लोगों को हड्डियों और घुटनों से संबंधित बीमारियां होने के संकेत नजर आएंगे। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी आपको गंभीर चोट पहुंचा सकती है। आधी जुलाई और पूरे अगस्त में थोड़ा संभल कर चले। दिल के मरीज हो, तो थोड़ी सावधानी बरतें। वर्षा ऋतु के बाद आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
वित्तीय स्थिति- आर्थिक रूप से साल की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। अच्छा धन लाभ होगा। अगर आप कारोबारी हैं तो आपको कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी से आर्थिक सहायता मिलेगी। आप इस साल अपने घर में रिनोवेशन करवाएंगे जिससे आपका खर्च बढ़ेगा। जमीन जायदाद में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पुश्तैनी जमीन जायदाद की बिक्री के बाद आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
अगस्त महीने के आसपास किसी भी प्रकार के जमीन संपत्ति के सोदेबाजी से बचने का प्रयास करें, यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। शेयर मार्केट में लंबे समय के लिए निवेश करना उत्तम रहेगा। इस साल आपकी जमा पूंजी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खुश होकर किसी शुभ कार्य में आप पैसा लगाएंगे या किसी जरूरतमंद को दान करेंगे।
धर्म और अध्यात्म- अध्यात्मिक और रिलीजियस विषय में आपकी गहरी रुचि है। आपके लिए धार्मिक जीवन की परिभाषा गुरुजनों और माता-पिता की सेवा करना है। आप एक सच्चे शिव भक्त हैं और आप हनुमान जी की पूजा में बहुत विश्वास करते हैं। आपकी संगिनी भी धार्मिक प्रवृत्ति की रहेगी। परिवार में धर्म से संबंधित कार्यक्रम आपको अच्छे लगते हैं, जो आपके परिवार के लिए बहुत मंगलकारी रहते हैं।
उपाय और सुझाव- बजरंगबली आपके आराध्य देव है इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक मंगलवार को करना आपके लिए शुभ रहेगा। जितना जल्दी हो सके यह आपको शुरू कर देना चाहिए। आपका शुभ रंग लाल है। पूजा पाठ में हमेशा कोई ना कोई वस्त्र लाल रंग का जरूर धारण करें, इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मंगल, बृहस्पति और इतवार आपके लिए शुभ दिन रहेंगे।
9. धनु (SAGITTARIUS)

कुटुम्भ स्थिति- अपने परिवार के प्रति आप बहुत संवेदनशील हैं। साल के पहले कुछ महीनो में आप परिवार से कुछ समय के लिए दूर रह सकते हैं। परिवार को आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रहेंगी। आपके ऊपर परिवार के सम्मान का नैतिक दबाव रहेगा। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार और रिश्तेदारों के बीच कुछ विवाद पैदा हो सकतें हैं। आपकी जो आंख मूंदकर विश्वास करने की प्रवृत्ति है, उस पर कंट्रोल करें, अन्यथा आपको कुछ गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आपके अंदर जो बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का भाव है, यह भाव आपके मान सम्मान को बढ़ाएगा, आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा।
करियर की दिशा और दशा- इस मामले में यह साल आपके लिए उधेड़बुन वाला रहेगा, जिसमें आपका कैरियर और शिक्षा का स्तर कभी ऊपर कभी नीचे होगा। अगर आप अपनी जोब को बदलना चाहते हैं, तो साल के प्रारंभिक महीनों में बदल दें। इन प्रारंभिक महीनों में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वर्षा (चतुर्मास) ऋतु को छोड़कर बाकी पूरे वर्ष में कभी भी शुभ मुहूर्त देखकर अपना कार्य शुरू कर सकते हैं जो की शुभ रहेगा।
आपको अपना लोभी स्वभाव छोड़ना होगा। वैशाख का महीना पढ़ाई के हिसाब से थोड़ा डाउन जाएगा। अगर आप उच्च स्तर की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो कंप्यूटर से संबंधित कोई कोर्स और पत्रकारिता से संबंधित कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। नवीन संचार के माध्यमों से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
प्रणय प्रीति- आपके प्रेम संबंधों या पति-पत्नी के संबंधों के मध्य वाद विवाद का मौसम बनेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो यात्रा करें। यात्रा के दौरान आपको अपना जीवनसाथी मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अगर मनमुटाव पैदा हो रहा है, तो साल के प्राथमिक 3 महीनों में सावधानी बरतें और एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। वर्ष के आखिरी तीन महीनों में आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव समाप्त हो जाएगा।
मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य- यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ अच्छा नहीं है। आपको अपना बहुत ख्याल रखना होगा। कुछ छोटी-मोटी बीमारियां आपको लगी रहेंगी। मुख से संबंधित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। सात्विक भोजन करें। भोजन में अत्यधिक प्रोटीन मांस मीट के सेवन से बचें। छठे भाव का गुरु आपके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को बढ़ाएगा। मेडिकल ट्रीटमेंट पर आपका खर्चा बढ़ेगा। वर्षा ऋतु में किसी बीमारी के इलाज या ऑपरेशन पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। साल के अंत तक आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
वित्तीय स्थिति- आर्थिक रूप से इस साल आपकी बल्ले बल्ले रहेगी। कानूनी मामलों में आपके पैसे खर्च होंगे, क्योंकि छठे भाव का गुरु आपके लिए शुभ नही रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आपको आसानी से पूंजी प्राप्त होगी। यार दोस्तों की मदद करने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश करने से बचें। भावुकता को अपने ऊपर हावी न होने दे, अन्यथा आप बड़ा आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। शनि की ढैया आपके काम बिगाड़ सकती है। साल का आखिरी समय आपके लिए आर्थिक रूप से समस्याओं भरा रहेगा।
धर्म और अध्यात्म- आपकी राशि का स्वामी गुरु है, जो आपको धर्म और अध्यात्म से जोड़ता है। आप एक जिज्ञासु व्यक्ति हैं, जिसकी धार्मिक विषय में गहरी रुचि है। आप भक्ति भाव से भरे हुए शिव भक्त हैं। आप एक अच्छे मातृ और पितृ भक्त भी है। आपकी राशि के अनुसार आपके आराध्य देव भगवान विष्णु है। आपको भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। इसके लिए आप प्रत्येक पूर्णिमा को व्रत रख सकते हैं और सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ सकते हैं।
ज्योतिषीय उपाय- प्रत्येक सोमवार मंदिर में जाकर भगवान शिव का जल दूध और दही से अभिषेक और आराधना करें। अपने आराध्य देव भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए आप पूर्णमासी का उपवास करना आपके लिए उत्तम उपाय हैं। हो सके तो कोशिश करें कि पूजा पाठ के समय पीले रंग के वस्त्र पहने, क्योंकि पीला रंग आपके लिए शुभ है। गुरु और रवि आपके लिए शुभ दिन रहेंगे।
10. मकर (CAPRICORN)

परिवार और समाज- साल की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। परिवार में सब कुछ कुशल रहेगा। गुरु की दूसरे भाव पर दृष्टि परिवार में खुशहाली लेकर आएगी। परिवार और समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। वैशाख के महीने में परिवार में कुछ अनबन हो सकती है। परिवार के खिलाफ ऐसी कोई बात ना करें, बाहर के लोग जिसका फायदा उठा सकें। आपके आसपास आपको भड़काने वाले लोग बहुत हैं। अगर आपकी कोई विवाह के योग्य संतान है, तो उसके विवाह को लेकर परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न होगा। परिवार और रिश्तेदारों के बीच संबंध गहरे होंगे। परिवार में किसी बड़े सदस्य के बीमार होने की संभावना रहेगी।
करियर और शिक्षा में अवसर- अगर आप विद्यार्थी हैं तो साल का आरंभ आपके लिए शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए गंभीर रहेंगे, जिससे मार्च के महीने तक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अच्छे इंस्टिट्यूट जाएंगे और अच्छे संस्थान में आपका एडमिशन हो सकता है। गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश आपके लिए विदेश में जॉब के अवसर लेकर आएगा। विदेश में बसने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। जो छात्र कानून की पढ़ाई कर रहे हैं शरद ऋतु का समय उनके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
प्रेम और संबंध- आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो साल का प्रारम्भिक समय आपके लिए अति उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आपके प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। आपको परिवार से कुछ भी छुपाने की जरूरत नही है, परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा है। पति-पत्नी के बीच विश्वास स्थापित होगा। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखेंगे तो प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। राहु आपकी वाणी को कंट्रोल करने की कोशिश करेगा, जिससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अगर आपने अभी गलतियों से नहीं सीखा तो संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है।
अगर आप अविवाहित कन्या हैं, तो अपने संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी। जनवरी से लेकर अप्रैल महीनों के दौरान आपको संतान सुख संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए और आपके रिश्तों के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होगी, इसलिए पत्नी की बातों को अनदेखा ना करें। वर्षा ऋतु में पति-पत्नी और प्रेमी प्रेमिकाओं के मध्य अपवाद पैदा हो सकते हैं।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- वर्ष का प्रारंभ अच्छे स्वास्थ्य के साथ होगा। अगर परिवार में कोई बीमार है, तो उसके बिल्कुल ठीक होने के आसार बनेंगे। वर्ष के मध्य भाग में शनि की बुरी दृष्टि के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। अगर आप नशे के आदी हैं तो आपको फेफड़ों से संबंधित बीमारी के योग बन सकते हैं, जोकि आपको गंभीर रूप से शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। कोशिश कीजिए कि श्रावण और भादो मास में आप मांस, मदिरा का सेवन और धूम्रपान बंद कर दें। संभावना यह भी रहेगी कि आप तनाव के प्रभाव में आ सकते हैं। तनाव से बचने के लिए आप अधिक से अधिक समय अपने परिवार के साथ बिताएं।
आर्थिक स्थिति Related Rashifal- साल के आरंभ में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नए-नए अवसरों के मिलने पर आपको धन की प्राप्ति होगी। धन संचित करना आपका नेचर है। दूसरे भाव के शुभ संकेत के आधार पर आप लंबे समय के इन्वेस्टमेंट प्लान बना सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु आपकी आर्थिक स्थिति के लिए ठीक-ठाक रहेगी। शरद ऋतु में किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ देगा। राहु आपको गलत तरीकों से कमाने के लिए प्रेषित कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा। अगर आप गलत रास्ते से धन कमाते हैं तो वह आपके पास टिक नही पाएगा।
अध्यात्म और धर्म- मकर राशि का स्वामी शनि है, जो आपको धार्मिक और आध्यात्मिक बनाता है। आप धर्म के प्रति गहरे चिंतन में रहते हैं। मानसिक शांति के लिए आप धर्म और अध्यात्म का सहारा लेते हैं। योग और ध्यान से आपके स्वांस संबंधी रोगों में लाभ मिलेगा। भगवान शिव की तरह आपको एकांत बहुत भाएगा। एकांतवास में आप आत्मचिंतन के द्वारा खुद को तलाशने की कोशिश करेंगे।
सुझाव और उपाय- मकर राशि के अनुसार आपके आराध्य देव भगवान शिव हैं, जिनका प्रभाव आप पर बहुत ज्यादा रहेगा। आप मानसिक शांति के लिए भगवान शिव की उपासना और आराधना कर सकते हैं। सोमवार के व्रत भी रख सकते हैं। मंदिर में जाकर शिवजी को दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाएं, इससे आपको बहुत मानसिक लाभ होगा। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की स्तुति या सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आप आसमान को बहुत देखते हैं, यही रंग आपका शुभ रंग भी है। आसमानी रंग को आप वस्त्र के रूप में पहने, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। शनि, बुध और शुक्र आपके लिए शुभ दिन रहेंगे।
11. कुंभ (AQUARIUS)

घर परिवार- इस साल के शुरुआती 4 महीने आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस साल कुछ शुभ कार्यक्रमों में पूरा परिवार व्यस्त रह सकता है। परिवार और कबीले में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ आपके संबंधों को मजबूती मिलेगी। ग्रीष्म ऋतु में परिवार के बुजुर्गों को थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शनि का वक्री होना आपके लिए थोड़ा अशुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद खड़े हो सकते हैं, अथवा अन्य किसी विषय पर परिवार में कुछ क्लेश उत्पन्न हो सकता हैं। जितना हो सके संयम से काम ले।
करियर और शिक्षा- इस साल आप एक शानदार करियर के लिए तैयार रहें। आपके करियर से संबंधित अटके हुए कार्य इस साल पूरे होने की संभावना है। मई के बाद का समय आपके लिए अच्छा जाएगा। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत अच्छा है। गुरु का मिथुन राशि में होना आपको परीक्षा में सफलता दिलाएगा। कॉन्फिडेंस का लेवल हाई रहेगा। मनवांछित परिणाम मिलने से चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहेगी। साल के उत्तरार्ध का समय आपके लिए बहुत विशेष रहेगा, इस वर्ष आप कैरियर के लिए विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।
प्रेम और प्रणय- अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपको अपने शादीशुदा जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। राहु के प्रभाव का आपकी राशि में होना, आपके विवाहित जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। 28 से 30 साल के युवकों और युवतियों का इस साल मई के महीने में विवाह का योग बनता दिख रहा है। मई का महीना प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय अपने प्रिय के पास प्रेम का प्रस्ताव लेकर जा सकते हैं।
शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य- साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक रहेगा लेकिन इसके बाद आपको वर्ष भर सावधान रहने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जुलाई का महीना थोड़ा ज्यादा खराब रहेगा। यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। दूसरे भाव पर शनि का प्रभाव मानसिक परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। शारीरिक समस्याओं को हल्के में ना लें, अच्छे से इलाज करवाएं। साल के उत्तरार्ध में आप मनोवैज्ञानिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रभाव आपको मानसिक रूप से परेशान करेगा। कोशिश करें कि डिप्रेशन को अपने ऊपर हावी न होने दें।
आर्थिक स्थिति- वर्ष भर के हिसाब से देखा जाए तो आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए सामान्य ही रहेगा। धन की बचत करने का मूड होगा, परंतु अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। कहीं जाकर वैशाख के बाद खर्चों में कमी आएगी। अगर आप प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। बिजनेस से संबंधित अधिकतर मीटिंग्स कामयाब होंगी। समय पर शेयर मार्केट में किए गए निवेश से ज्येष्ठ के महीने में धन लाभ होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो 2025 का पूरा साल आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा जाएगा।
धर्म और कर्म- अध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बनी रहेगी। अपने आराध्य देव के लिए आप समर्पित रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं जिसमें आपके कुनबे कबीले के लोग शामिल होंगे। दान दक्षिणा से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है।
ज्योतिषीय उपाय- अपनी राशि पर राहु के प्रभाव को कम करने के लिए काले कुत्ते को काले तिल डालकर रोटी खिलाएं। काली गाय को चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। अपने आराध्य देव भगवान शिव रुद्र अवतार की उपासना करें। आसमानी रंग आपका शुभ रंग है। हो सके तो अपने वस्त्रों में इस रंग को शामिल करें। आपके लिए शुभ दिन बुध, शुक्र और शनिवार रहेंगे
12. मीन (PISCES)

पारिवारिक और सामाजिक परिवेश- बुजुर्गों को छोड़कर बाकी सारे परिवार के लिए यह साल बहुत अच्छा जाएगा। बुजुर्गों के लिए यह साल बीमारियों से भरा रह सकता है। साल के पहले 3 महीने बहुत अच्छे जाएंगे इसके बाद के महीने थोड़े सामान्य रहेंगे। परिवार को अचानक से परेशान करने वाली कुछ घटनाएं घट सकती हैं। नकारात्मक विचारों से बचकर रहें अन्यथा समाज में कुछ गलतियों के कारण आपकी बहुत निंदा हो सकती है। ग्रीष्म ऋतु में परिवार के प्रति आपका रवैया थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। दूर रह रहे परिवार के लोगों से आपको शुभ संदेश प्राप्त होंगे। वर्ष का उत्तरार्ध आपके और परिवार के लिए सुखदाई रहेगा।
करियर और शिक्षा- आपके लिए 2025 की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं है। आपका करियर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा और इस साल करियर से संबंधित समस्याओं का समाधान हो सकता है। आप कुछ विशेष प्रकार के व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा और आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ देगा। मार्च के आखिर में जब शनि आपकी राशि में गोचर करेंगे तो आपको कुछ परेशानियां होगी। आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले और मेहनत करें। अच्छे परिणाम आपको देर से मिलेंगे हिम्मत ना हारें। टेक्निकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। अगर जॉब की तलाश कर रहे हैं तो दूसरा शहर आपका इंतजार कर रहा है।
दांपत्य और प्रणय जीवन- इस साल आपके दांपत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साल की शुरुआत के तीन-चार महीने बहुत ही अच्छे रहेंगे, परन्तु ग्रीष्म ऋतु में प्रेम संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। हो सकता है कि आपको कई बार रिश्तो में प्रेम बनाए रखने के लिए कोमप्रोमाइज करना पड़े। वर्षा ऋतु में प्रेम संबंधों को लेकर या विवाह इत्यादि के रूप में नए रिश्ते बनेंगे। लड़कियों को झूठे और कपटी दोस्तों से बचने की जरूरत होगी।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- आपकी राशि में शनि की उपस्थिति थोड़ी कष्टकारी रहेगी। राहु भी आप पर थोड़ा भारी रहेगा। इन्हीं दो कारणों से आपकी स्वास्थ्य स्थिति थोड़ी सी बिगड़ी हुई रहेगी। आपको इस साल कुछ अलग प्रकार की बीमारियों भी परेशान कर सकती हैं। बुखार और डायबिटीज जैसी बीमारियों से आपको बच के रहना होगा। आपको अपनी इम्यूनिटी पर काम करना चाहिए। जुलाई से अक्टूबर के महीने में आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साल के अंतिम महीनों में आपकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा। आपको हल्के-फुल्के व्यायाम से लाभ मिलेगा।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक तौर पर आपके लिए यह साल शुभ रहेगा। आपके कारोबार की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना इस साल आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में अगर पार्टनर हैं तो उनसे बनाकर रखें। व्यापार के सहयोगियों से ईमानदारी भरा व्यवहार करें। वैशाख मास में बृहस्पति के राशि परिवर्तन के कारण तेजी से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। वक्री शनि के कारण ग्रीष्म ऋतु में आपको कुछ बड़ी आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। शरद ऋतु का आरंभ आपके लिए फिर से अच्छी खबर लेकर आएगा।
धर्म, अध्यात्म के लिए सुझाव- दैनिक पूजा पाठ आपकी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है, मन में पवित्रता बनाए रखें। अपने पूर्वजों के प्रति गहरी श्रद्धा रखें। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति हैं और बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। बृहस्पतिवार के दिन गुड का प्रसाद बांटने से लाभ मिलेगा। अपनी इष्ट देवी की या देवता की पूजा करें। घर में धार्मिक अनुष्ठान करने से शुभता और शांति आएगी। आपकी राशि के अनुसार आपके आराध्य देव भगवान विष्णु नारायण हैं। भगवान विष्णु की उपासना से आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपका भाग्यशाली रंग पीला है, पीले वस्त्र धारण करके पूजा करना आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सोम, मंगल और गुरु आपके लिए शुभ दिन रहेंगे।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर वार्षिक Rashifal के हिसाब से देखा जाए तो 2025 सभी राशियों के लिए संतुलित, परन्तु बहुत सारे परिवर्तनों वाला साल रहने वाला है। इस साल ग्रहों की विशेष परिस्थितियां हमारे विभिन्न पहलुओं को प्रकट करेंगी। यह साल हम सभी के जीवन के अनेक क्षेत्रों में नई ऊर्जा और संभावनाएं लेकर आया है। यह वर्ष अनुशासन, काम के प्रति लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण से हमारे जीवन को नई दिशा देने का काम करेगा।
हमें ये समझना होगा कि करियर में बड़ी उपलब्धियों के लिए धैर्य और परिश्रम सबसे महत्वपूर्ण कारक है, जबकि हमारे व्यक्तिगत जीवन में भावनात्मक संतुलन और रिश्तों की समझ से सुखद अनुभव प्राप्त होते हैं। आर्थिक रूप से देखा जाए तो यह साल लगभग सभी राशियों के लिए निवेश और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए ज्यादातर सुरक्षित और अनुकूल रहेगा। किसी भी आर्थिक फैसले से पहले सावधानी बरतनी चाहिए और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। स्वास्थ्य के हिसाब से इस वर्ष हम अपनी आदतों में बदलाव होते देखेंगे और मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लेंगे।
सामाजिक तौर पर देखा जाए तो इस साल नये विचारों के साथ सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूती मिलेगी। अंततः Rashifal के हिसाब से कह सकते हैं कि 2025 का समय सभी के लिए नई शुरुआत और तरक्की की संभावनाओं से भरा हुआ है।
स्रोत: Gita Panchang, Divakar Panchang, Falit Jyotish books, बेस्ट टाइपिंग टूल google input tool Hindi
डिसक्लेमरः यह लेख किसी भी जानकारी, सामग्री, गणितीय सिद्धांत की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी बिल्कुल भी नहीं है। भिन्न-भिन्न ज्योतिषविदों, माध्यमों, पंचांगों, सत्संगों, सामाजिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, सांस्कृतिक विरासत से संग्रहित करने के बाद यह कंटेंट आप तक पहुंचाया गया है। हमारा एक मात्र उद्देश्य है आप तक जानकारी पहुंचाना। यह पूर्ण रूप से उपयोगकर्ता पर निर्भर है कि दी गई इस जानकारी को किस प्रकार उपयोग करता है। हमारी प्रार्थना है कि उपयोगकर्ता इसे केवल जानकारी समझकर ही ग्रहण करें, इसके अलावा, इस जानकारी के किसी भी प्रकार के उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता है।
Related Articles:
ज्योतिष शास्त्र कैसे सीखे (Jyotish Shastra Kaise Sikhe): सम्पूर्ण जानकारी
ज्योतिष का महत्व और उपयोग: जानिए Astrology Meaning
Vivah Main Deri: कारण और समाधान | Meri Shadi Kab Hogi? Jaldi Shadi ke Upay.
Manglik Dosh Nivaran: लक्षण, परिहार | Mangal Dosha Remedies
Lagadha Vedanga Jyotisha: Astro वैदिक विज्ञान Jyotish Vedang
Vastu Dosh के कारण आर्थिक तंगी और परिवार में अशांति आती है? Vastu Shastra की विस्तृत जानकारी
Astrology 5000 साल से भी पुराना विज्ञान: ज्योतिष शास्त्र और उसके उपयोग
Santan Yog in Kundli: संतान प्राप्ति के उपायों सहित Best जानकारी?









