🔴 आज का राशिफल

5 Types of Winter Laddu: सर्दियों में खाएँ पारंपरिक लड्डू।

Last Updated on दिसम्बर 18, 2025

वैसे तो सर्दी का मौसम गर्मागर्म कंबल, धूप सेंकने और चाय-पकौड़े के लिए मशहूर है। लेकिन एक और चीज़ जिसका इंतज़ार दादी-नानी के नुस्खों में हमेशा से रहा है, वो हैं सर्दियों के लड्डू (Winter Laddu)। मुझे लगता है कि आज के फिटनेस ट्रेंड्स के बीच हमने इन पुराने सोने-चाँदी सरीखे कीमती नुस्खों को थोड़ा भूल सा दिया है। सच तो यह है कि ये लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पावरहाउस हैं! ये न सिर्फ आपको अंदर से गर्मी देते हैं, बल्कि ताकत, एनर्जी और इम्यूनिटी का खज़ाना भी हैं। आयुर्वेद कहता है कि सर्दियाँ शरीर को पोषण देकर मजबूत बनाने का सही समय है, और ये लड्डू उसी का परफेक्ट नेचुरल तरीका हैं।

चलिए, आज हम जानते हैं ऐसे ही 5 कमाल के Winter Laddu के बारे में, जिन्हें बनाना आसान है और जो आपको पूरी सर्दी फिट रखने का काम करेंगे और जिनको बनाने विधि मेरी वाइफ निशा शर्मा के द्वारा शोधित की गयी है जोकि एक best house wife एंड best Cook है। इस लेख को लिखते हुए मुझे निशा जी के कुकिंग अनुभव का बहुत लाभ मिला है।

List of Contents

1. गोंद के लड्डू- हड्डियों और जोड़ों का सुपरफूड Winter Laddu

मेरी दादी कहा करती थी, 

“सर्दी में गोंद का लड्डू खाओगे तो हड्डियाँ स्टील जैसी मजबूत हो जाएंगी।”

और ये बात सौ फीसदी सच है।

Gond ke laddu
Gond ke laddu
  • आसान रेसिपी- 1 कप गोंद (edible gum) को थोड़ा सा देसी घी में कड़ाही में भूने जब तक ये फूल जाए और हल्का सुनहरा हो जाए। अलग से 1 कप आटा भून लें और अब 1 कप पिसी हुई मिश्री या गुड़, आधा कप बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स ( विशेष रूप से अखरोट और बादाम), 1 चम्मच शुद्ध सौंठ पाउडर और थोड़ी सा इलायची पाउडर मिलाएं। घी डालकर हाथ से गूंथें और गुनगुने रहते ही लड्डू बना लें।
  • आयुर्वेद + न्यूट्रिशन के फायदे- आयुर्वेद में गोंद को “रसायन” माना गया है, यानी यह शरीर को पोषण और जवानी देता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए ज़रूरी है। सौंठ (सूखी अदरक) शरीर में गर्मी पैदा करती है और पाचन ठीक रखती है।
  • कौन लोग इसे ज़रूर खाएँ- बढ़ते बच्चे, बुजुर्ग (खासकर घुटनों के दर्द वाले), नई माताएँ (डिलीवरी के बाद ताकत के लिए), और जिनकी हड्डियाँ कमज़ोर हैं।
  • किस समस्या में खास फायदेमंद- जोड़ों का दर्द, ठंड ज़्यादा लगना, कमज़ोरी, और पाचन की समस्या।
  • प्रतिदिन कितनी मात्रा सेवन- 1 लड्डू सुबह नाश्ते के साथ या शाम को दूध के साथ।
  • किन लोगों को सीमित मात्रा रखनी चाहिए- जिन्हें बहुत ज़्यादा गर्मी या पित्त की समस्या हो, वे एक दिन छोड़कर एक लड्डू लें।

2. तिल-गुड़ के लड्डू- सर्दियों की सुपरस्टार कॉम्बो til ke laddu recipe

Til ke laddu
Til ke Laddu

तिल और गुड़ का कॉम्बो सर्दियों का क्लासिक और हेल्दी लड्डू रेसिपी है। यह वो ग़लती जो सब करते हैं कि इसे सिर्फ मकर संक्रांति पर याद करते हैं, जबकि यह पूरे मौसम का साथी हो सकता है।

  • आसान रेसिपी- 2 कप काले तिल (सफेद भी चलेंगे) को धीमी आंच पर बिना तेल के भून लें जब तक कि वह फूटने लगें। इन्हें पीस लें (बहुत बारीक नहीं)। 1 कप गुड़ की चासनी बना लें (थोड़ा गाढ़ी)। चासनी में भुने तिल, 1 चम्मच सौंठ पाउडर, और आधा कप मूंगफली के दाने (वैकल्पिक) मिलाएं। हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर गर्मा-गर्म लड्डू बना लें।
  • आयुर्वेद + न्यूट्रिशन (Til khane ke fayde)- तिल कैल्शियम, आयरन और गुड फैट का खजाना है। गुड़ आयरन से भरपूर है और शरीर को गर्मी देता है। यह कॉम्बो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखता है।
  • कौन और कितना इसे ज़रूर खाएँ- एनीमिया (खून की कमी) वाले, महिलाएँ, जिन्हें सर्दी में स्किन रूखी हो जाती है, और जो लोग हमेशा थका-थका महसूस करते हैं। प्रतिदिन 1-2 छोटे लड्डू सेहत के लिए बेस्ट रहता है।
  • किस समस्या में खास फायदेमंद- खून की कमी, रूखी त्वचा, कब्ज़ की समस्या, और लो एनर्जी के दौरान खाना बहुत ही उत्तम है।
  • किन लोगों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए- डायबिटीज़ के मरीज गुड़ की जगह थोड़ी मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं या डॉक्टर की सलाह से लें।

3. मूंगफली + गुड़ लड्डू- प्रोटीन और एनर्जी का दमदार स्रोत

Moongfali G ud ke laddu
Moongfali Gud ke laddu

अब सोचिए, क्या आप ऐसी चीज़ चाहेंगे जो टेस्टी भी हो और प्रोटीन से भरी भी? तो यही है फिटनेस लड्डू। यह जिम जाने वालों और बच्चों दोनों का फेवरेट हो सकता है।

  • आसान रेसिपी- 2 कप मूंगफली को भूनकर उसका छिलका निकाल लें और दरदरी पीस लें। 1 कप गुड़ को 2-3 चम्मच पानी के साथ गाढ़ी चासनी बना लें। एक चुटकी नमक डालें। चासनी में मूंगफली का पाउडर और 1 चम्मच घी मिलाएं। हल्का ठंडा होने पर लड्डू बाँध लें।
  • आयुर्वेद + न्यूट्रिशन- मूंगफली प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर को एनर्जी देती है और सर्दी में होने वाली ड्राईनेस से बचाती है।
  • कौन खा सकते हैं और कौन नहीं और कितनी मात्रा- जिम करने वाले, एक्टिव बच्चे, वेट गेन करना चाहने वाले, और कमजोरी महसूस करने वाले लोगों कइ लिए बहुत ही लाभकारी हैं। प्रतिदिन1-2 लड्डू। अब बात करते हैं की किसे नहीं या काम मात्रा में खाना चाहिए- जिन्हें पित्त की गर्मी या मुंहासे की समस्या है, वे कम मात्रा लें।
  • खास फायदे- प्रोटीन की कमी पूरी करता हैं, वजन बढ़ाता है, त्वचा और बालों का रूखापन दूर करता है।

4. मेवा या dryfruit laddu- किंग ऑफ़ ऑल, बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू

Laddu
Laddu

यह लड्डू तो जैसे सर्दियों की छोटी सी दवाई है। इसे आप आयुर्वेदिक लड्डू भी कह सकते हैं क्योंकि यह शरीर को पूरा पोषण देता है।

  • Dry fruit laddu recipe- बराबर मात्रा में बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, किशमिश आदि लें (कुल 2 कप)। इन्हें हल्का भून लें और दरदरा पीस लें। 1/2 कप घी में 1 कप चने का आटा या सूजी भून लें। अब दोनों मिक्स करें। इसमें 1 कप पिसी मिश्री, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा जायफल (optional) मिलाएं। घी की मदद से लड्डू बाँध लें।
  • न्यूट्रिशन और फायदे- ड्राई फ्रूट्स विटामिन्स, मिनरल्स, गुड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह कॉम्बो इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है, दिमाग के लिए अच्छा है और शरीर को गर्म रखता है।
  • किसे खाना चाहिए? कितने लड्डू और किसे नहीं- बच्चों को दिमागी विकास के लिए, बुजुर्ग, कमजोर इम्यूनिटी वालों को, एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को। प्रतिदिन सिर्फ 1 लड्डू सुबह नास्ते के समय, क्योंकि यह पौष्टिक परन्तु बहुत कैलोरीज वाला होता है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो इसे बहुत कम मात्रा में लें वो भी सप्ताह में एक दो लड्डू।
  • खास फायदेमंद- इम्यूनिटी बढ़ाता है, याददाश्त बढ़ाता है, शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।

5. अलसी के लड्डू (Alsi ke laddu)- ओमेगा-3 का खजाना, दिल और हार्मोन का दोस्त

Alsi ke laddu
Alsi ke Laddu

यह लड्डू थोड़ा मॉडर्न और हेल्थ-कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प है। अलसी का नाम सुनकर लगता है कि यह बहुत साधारण है, लेकिन इसके फायदे अविश्वसनीय हैं।

  • आसान रेसिपी- 1 कप अलसी के बीज (फ्लैक्ससीड्स) को धीमी आंच पर हल्का भूनकर पीस लें। 1/2 कप ओट्स या ज्वार का आटा हल्का भून लें। अगर आप चाहें तो जवार की जगह रागी का आटा भी ले सकते हैं। 3/4 कप गुड़ की चासनी बनाएं। सभी चीज़ों को मिलाकर थोड़ा घी डालें और लड्डू बना लें। आप इसमें थोड़े से तिल भी मिला सकते हैं या तिल से सजा सकते हैं।
  • न्यूट्रिशन और फायदे- अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नन्स से भरपूर होती है। यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करती है और महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है।
  • किसे खाना चाहिए और किसे नहीं, कितनी मात्रा में?- महिलाओं को खाना चाहिए (खासकर मेनोपॉज के आसपास), हार्ट हेल्थ का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए बेस्ट, वजन घटाने वाले (सीमित मात्रा में) सेवन कर सकते हैं, और उन्हें जरूर खाने चाहिए, जिन्हें कब्ज़ की समस्या है। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही खाना चाहिए। एक दिन में केवक 1 ही लड्डू खाना सही रहता है।
  • अलसी लड्डू के खास फायदे- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, हार्मोनल इम्बैलेंस में लाभकारी हो सकता है, पेट साफ न रहने की समस्या को दूर करता है, और सूजन की समस्या में आराम देता है।

समस्या के अनुसार कौन सा लड्डू सबसे बेहतर?

हड्डियाँ मजबूत करने के लिए

गोंद के लड्डू – कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर माने जाते हैं।

घुटनों और जोड़ों के दर्द में

गोंद और तिल के लड्डू दोनों उपयोगी माने जाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

मेवे के लड्डू सबसे बेहतर, गोंद के लड्डू भी सहायक।

खून की कमी (एनीमिया)

तिल-गुड़ के लड्डू आयरन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं।

बच्चों के लिए

मूंगफली-गुड़ और मेवे के लड्डू ऊर्जा और ग्रोथ में मददगार।

महिलाओं और नई माताओं के लिए

अलसी और गोंद के लड्डू का कॉम्बिनेशन संतुलन में सहायक।

जिम और फिटनेस के लिए

मूंगफली-गुड़ के लड्डू हाई-प्रोटीन विकल्प माने जाते हैं।

थकान और कमजोरी में

मूंगफली और तिल के लड्डू एनर्जी देने वाले माने जाते हैं।

वजन घटाने वालों के लिए

अलसी के लड्डू सीमित मात्रा में, फाइबर से भरपूर।

सर्दियों में समस्या-आधारित Winter Laddu चयन

  • हड्डियों के लिए: गोंद, तिल
  • इम्यूनिटी के लिए: मेवे, गोंद
  • खून की कमी में: तिल-गुड़
  • घुटनों और जोड़ों के लिए: गोंद
  • दिल और हार्ट हेल्थ के लिए: अलसी
  • स्किन और हेयर हेल्थ के लिए: मूंगफली, मेवे, तिल
  • पाचन के लिए: गोंद (सौंठ के साथ), अलसी

FAQs- Winter ke best Laddu

क्या एक दिन में एक से ज़्यादा लड्डू खा सकते हैं?

यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो एक से ज्यादा लड्डू खा सकते हैं। अगर आप वजन काम करने जा रहे हैं तो सप्ताह में एक आध लड्डू आपके लिए काफी है। बेहतर है कि एक दिन में एक ही तरह का लड्डू खाएँ, ज़्यादा मात्रा न लें, क्योंकि ये कैलोरीज से भरपूर होते हैं।

क्या ये लड्डू डायबिटीज़ के मरीज खा सकते हैं?

अगर आप मधुमेह की परेशानी से झूझ रहे हैं तो इन लड्डुओं को शुगर फ्री बनाएं और बहुत काम मात्रा में सेवन करें, आपके लिए शुगर फ्री अलसी और गोंद के लड्डू सही हो सकते हैं, लेकिन सबसे पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लड्डू कितने दिन तक खराब नहीं होते?

शर्दियों में अच्छी तरह से भूनकर बनाए गए लड्डूों की सेल्फ लाइफ 3 से 5 सप्ताह की होती है

क्या बच्चों को ये लड्डू दे सकते हैं?

हाँ, 2, 3, साल से ऊपर के बच्चों को आराम से ये लड्डू खिला सकते हैं लेकिन बच्चे की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए।

लड्डू बनाते समय सबसे बड़ी ग़लती क्या होती है?

गुड़ की चासनी का ज़्यादा पकना या कम पकना एक समस्या हो जाती है जैसे कि सही गाढ़ापन न होने पर लड्डू नहीं बंध पाते, टूटते रहते हैं। जब लगे कि चासनी बन गयी है तो उसमे एक बूंद पानी की बूंद डालकर चेक करें, अगर वह सॉफ्ट बॉल जैसी बन जाए तो परफेक्ट है।

निष्कर्ष

बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सर्दियाँ सेहत बनाने का मौका है, ताकि आने वाली मौसमी बीमारियों का सामना आसानी से कर सको। सच कहूं तो ये देशी घी और बेस्ट खाद्य सामग्रियों से बने ये लड्डू हमारी दादी-नानी के जैसे हमारी देखभाल करने का एक प्यार भरा तरीका है। परिवार के सभी लोग जब मिलकर इनको बनाते है तो परिवार जुड़ता है, हंसी मजाक का एक दौर चलता है, कहानियां सुनाई जाती है।

वास्तव में पारम्परिक ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सर्दियों के लड्डू आपको न सिर्फ ताकत देंगे, बल्कि रिश्तों को भी मजबूत भी करेंगे, आपको गर्म रखेंगे, और इस पूरी सर्दी आपको एकदम फिट और एनर्जेटिक भी बनाए रखेंगे।

उम्मीद है आपको हमारी ये पोस्ट बहुत पसंद आएगी, आप इसे अपने प्रियजनों, दोस्तों को भी शेयर करें और अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करें।

Quick Summaryसर्दियों में गोंद, तिल-गुड़, मूंगफली, मेवे और अलसी के लड्डू आपकी सेहत के सुपरहीरो हैं। ये हड्डियाँ मजबूत करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, खून की कमी दूर करते हैं और आपको गर्म रखते हैं। घर पर आसानी से बनाएँ और पूरे परिवार को फिट रखने का जादुई नुस्खा अपनाएँ।

⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

हमारा एक मात्र उद्देश्य है आप तक सही जानकारी पहुंचाना। यह पूर्ण रूप से उपयोगकर्ता पर निर्भर है कि दी गई इस जानकारी को किस प्रकार उपयोग करता है। हमारी प्रार्थना है कि उपयोगकर्ता इसे केवल जानकारी समझकर ही ग्रहण करें, इसके अलावा, इस जानकारी के किसी भी प्रकार के उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। यहाँ उपलबध जानकारी के लिए हिन्दुविशेष.कॉम और लेखक पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता है।

  • 📘 यह लेख भारतीय परम्पराओं और दादी नानी की बताई गयी विधियों पर बेस्ड है। इनमे से ज्यादातर लड्डू हमारे घर में हर सर्दियों में बनते हैं, मेरी माता जी और पत्नी का अनुभव यहाँ बहुत काम आया है।
  • 🔗 हिंदी लेखन गूगल इनपुट टूल

मनोज आचार्य जी एक ज्योतिषी और कन्टेंट राइटर हैं। इन्होंने Master of Art in Jyotish Shastra and Master of Art in Mass communication की डिग्री प्राप्त की है और दोनों क्षेत्रों में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखते हैं। आचार्य जी ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। हजारों कुंडलियों के विश्लेषणात्मक अध्ययन और अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के द्वारा गहन विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा आचार्य जी अन्य विषयों जैसे कि पत्रकारिता, ट्रेवल, आयुर्वेद, अध्यात्म, सामाजिक मुद्दों, हेल्थ आदि पर भी अपने विचार लेखों के माध्यम से साझा करते रहते हैं।

लेखक के बारे में और जानें

Leave a Comment

Enable Notifications OK No thanks